देवास।महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


देवास। मप्र के देवास जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बरोठा थाना क्षेत्र के भड़ा पिपल्या में रहने वाली 35 वर्षीय सुनीता सोलंकी ने बीती रात को यह कदम उठाया। परिजनों ने जब महिला को फांसी पर लटका देखा, तो तुरंत जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों के मुताबिक, सुनीता और उनके पति सुरेन्द्र सोलंकी कुछ दिन पहले प्रयागराज गए थे। घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था। महिला के इस कदम से सभी हैरान हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?