देवास ।छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रकटोत्सव पर हुआ काव्यगोष्ठी का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


देवास। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रवादी कवयित्री आरती अक्षय गोस्वामी द्वारा काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष दशनाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट गोस्वामी शंकर गिरि, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्तर के ओजस्वी गीतकार देवकृष्ण व्यास एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार ओंकारेश्वर गहलोत की गरिमामयी उपस्थिति में इंदौर और देवास के कवियों द्वारा काव्यपाठ कर कार्यक्रम को सफलता प्रदान की। कार्यक्रम का कुशल संचालन आरती अक्षय गोस्वामी ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ अक्षय गोस्वामी ने आरती कर की। सरस्वती वंदना पश्चात काव्यगोष्ठी में अदिति रघुवंशी, पंकज जोशी, धीरज साहा, राधेश्याम पांचाल, विकास गिरि, राजेश चौधरी, राकेश गोस्वामी, ओम यादव, अक्षय गोस्वामी, त्रिभुवन शर्मा ने काव्यपाठ किया। छ: वर्षीय बालक रुद्रज गोस्वामी ने संस्कृत गीत का पाठ किया। त्रिभुवन्स कॉलेज के संचालक त्रिभुवन शर्मा ने आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?