देवास ।जिले की विभिन्न होटलों/रेस्टोरेंट पर घरेलू गैस सिलेंडरों उपयोग करने वालों पर की कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देवास। 08 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटलों पर घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करने वालों कार्रवाई करें। इसी के तारत्मय में जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं होटलों पर कार्रवाई की गई।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा घरेलू गैस सिलेन्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग होटल/रेस्टोरेन्ट में करने की जांच गत दिवस की गई। जांच में 05 प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेन्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग किये जाने पर कार्यवाही करते हुये 05 घरेलू उपयोग के गैस सिलेन्डर जप्त किये गये है।
इन प्रतिष्ठानों से जप्त किए घरेलू सिलेंडर
कार्रवाई के दौरान कन्नौद के प्रतिष्ठान/होटलों में राजस्थान कचौरी जय भवानी सुपर चाय, महांकल टी स्टॉल, माँ लक्ष्मी दूध डेयरी, साई कृपा चाय सेन्टर पर जप्त की गई। उक्त प्रतिष्ठानों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?