देवास ।महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा साइबर सुरक्षा संबंधी कार्यशाला किया गया आयोजन
– सोशल मीडिया पर हो रही धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में दी जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


देवास। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना देवास ग्रामीण द्वारा साइबर सुरक्षा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परियोजना अधिकारी डॉ संदीप रूहल ने सोशल मीडिया पर हो रही धोखाधड़ी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ सोशल मीडिया पर फ्रॉड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी निरंतर बढ़ रही है। इसके लिए क्या-क्या आवश्यक सावधानियां बरती जाएं उनके बारे में जानकारी दी।
परियोजना अधिकारी डॉ संदीप रूहल ने कहा कि अपने बैंक खाता नंबर आदि के बारे में जानकारी गोपनीय रखी जाए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा नहीं करें। आवश्यकता होने पर आधार कार्ड की मास्क कॉफी ही शेयर करें। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती ना करें एवं अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर ना करें। व्हाट्सएप पर फोटो डाउनलोड के विकल्प को बंद कर दें। किसी भी अंतरराष्ट्रीय कॉल को अटेंड ना करें और उसको तत्काल ब्लॉक भी कर दें। महिलाओं को साइबर अरेस्ट के बारे में भी जानकारी दी गई। किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास ना करें भले ही वह आपकी निजी जानकारी के बारे में भी बता रहा हो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को करें। छोटे बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहने के लिए भी सलाह दी गई। व्यक्तिगत सावधानी ही किसी भी बड़ी घटना को रोक सकती है और अपनी मेहनत की कमाई को अनजान हाथों में जाने से बचाया जा सकता है। इस दौरान कार्यशाला में  समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?