सोनकच्छ/ देवास ।सोनकच्छ नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिव रात्रि के महापर्व पर श्री पीपलेश्वर महादेव मेले का शुभारंभ किया गया। हर हर महादेव के गूंजे जयकारें। मेले हर प्रकार की व्यवस्था की गई जो जनता के आकर्षण का केंद्र बने। इस अवसर पर सोनकच्छ नगर के विधायक राजेश सोनकर,नगर पालिका अध्यक्ष श्रुति बघेल,पीपलेश्वर महादेव मंदिर के गुरुजन,महागुरु जी,सभी वार्ड के पार्षदगण, पत्रकार गण,भाजपा नेता पप्पी यादव सहित अन्य लोग मंच पर विराजमान व कार्यक्रम में मौजूद थे। साथ ही इन सबके नेतृत्व में आज मेले का भव्य शुभारम किया गया। यह जानकारी सुनील चौहान सम्मसखेड़ी द्वारा दी गई।


