बीना का बहूप्रतीक्षित एवं ऐतिहासिक क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन 24 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। पंडित स्वर्गीय राकेश सिरोठिया जी की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेश की ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों की कई टीमें अपने बेहतरीन क्रिकेट का प्रदर्शन करेंगी।
टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा उपस्थित रहेंगे वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लता वानखेड़े विधायक निर्मला सप्रे और भाजपा नेता अभिषेक भार्गव दीपू उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू की गई है टूर्नामेंट में विजेता टीम को 222222 रुपए और उपविजेता टीम को 111111 रुपए का नगद पुरस्कार भी रखा गया है। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को फ्रिज दिया जाएगा टूर्नामेंट में और भी कई प्रकार के तात्कालिक पुरस्कार रखे गए हैं
शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया ने अपनी टीम के साथियों के साथ टूर्नामेंट स्थल का मुआयना किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए या टूर्नामेंट 24 दिसंबर को दोपहर 12:00 से शुरू होगा।




