बीना टी आई अनूप यादव का जलवा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खुरई से बीना आ रहे शराब पुष्कर को किया गिरफ्तार सभी तस्कर खुरई के बताए गए हैं


बीना पुलिस ने 269. 28 बल्क लीटर अवैध शराब एवं कार की जप्त
सागर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं शराब का अवैध परिवहन करने वाले अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्रवाई के तहत थाना बीना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को प्रो-एक्टिव पुलिसिंग अपनाते हुए अपराधों की पूर्व रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तथा अवैध शराब की तस्करी के अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बीना श्री अजय सनकत के नेतृत्व में थाना बीना पुलिस द्वारा 269.28 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की।

खुरई से बड़ी मात्रा में बीना में बेचने लाए थे शराब

दिनांक 31.08.26 -01.09.26 की दरमियानी रात्रि मे जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक केशरिया रंग की फोर्ड कार मे तीन व्यक्ति अवैध शराब लेकर खुरई रोड तरफ से बीना तरफ आ रहे है । जो मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम रवाना की गई जो खुरई रोड पर ग्राम ढुरुआ के पास खुरई तरफ से उक्त कार आते हुये दिखाई दी जिसके चालक द्बारा पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की जिसे घेराबंदी कार को रोका गया जिसमें तीन व्यक्ति बैठे मिले जो तीनों व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा तो उन्होने अपना अपना नाम 01. विवेक कुमार यादव पिता रघुराज सिंह यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कोकलवारा थाना खुरई ग्रामीण 02. नीरज चढार पिता अमर सिंह चढार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम करई थाना खुरई ग्रामीण 03. रीतेश सिंह ठाकुर पिता संजय सिंह ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नरोदा थाना खुरई ग्रामीण जिला सागर का होना बताया जो गाड़ी के पीछे डिक्की को चैक किया काफी सारे खाकी रंग के कार्टून रखे मिले जिन्हें खोलकर चैक किया तो विविध ब्रांड जैसे (01) आफिसर च्वाईस सुप्रीम व्हिस्की शराब की 02 पेटियां जिसमें प्रत्येक में 24-24 बाटल, 375 मिलीलीटर मात्रा की कुल 18 लीटर शराब, 02) आफिसर च्वाईस सुप्रीम व्हिस्की शराब की 02 पेटियां जिसमें प्रत्येक में 48-48 पाव, 180 मिलीलीटर मात्रा की कुल 17.28 लीटर शराब तथा 03) सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की शराब की 26 पेटी जिसमें प्रत्येक में 50-50 पाव, 180 मिली मात्रा की कुल 234 बल्क लीटर शराब जो 269.28 बल्क लीटर शराब कीमत करीबन 2,05,000 रुपये की रखे मिले इतनी व्यापक मात्रा में मिली उक्त शराब को रखने परिवहन करने संबंधी लायसेंस चाहने पर कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया जो अवैध शराब रखने व परिवहन करने से आरोपियों का यह कृत्य अंतर्गत धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहतदण्डनीय पाये जाने से उक्त 269.28 बल्क लीटर अवैध शराब कीमत करीबन 2,05,000 रुपये मय परिवहन में इस्तेमाल हुई नारंगी रंग की फोर्ड कंपनी की ईकोस्पोर्ट फोरव्हीलर कार क्रं. MP15CB4338 कीमत करीबन 5,00,000 रुपये जो कुल जब्त माल की कीमत 07,05,000 रुपये का जब्त कर कब्जा पुलिस लिया । आरोपियो के विरुध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया ।

खुरई के है सभी आरोपी

गिरफ्तार आरोपी का नाम पता – 01. विवेक कुमार यादव पिता रघुराज सिंह यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कोकलवारा थाना खुरई ग्रामीण 02. नीरज चढार पिता अमर सिंह चढार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम करई थाना खुरई ग्रामीण 03. रीतेश सिंह ठाकुर पिता संजय सिंह ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नरोदा थाना खुरई ग्रामीण जिला सागर
जप्ती – 269.28 बल्क लीटर अवैध शराब कीमत करीबन 2,05,000 एवं ईकोस्पोर्ट फोरव्हीलर कार क्रं. MP15CB4338 कीमत करीबन 5,00,000 कुल जप्त माल कीमती 7,05,000 /- रुपयें ।

पुलिस बल का सराहनीय कार्य

निरी.अनूप यादव, उनि निशांत भगत , प्रधान आरक्षक विजय गौतम ,हेमंत तिवारी ,आरक्षक संदीप यादव , दीपसिंह भदौरिया , भूपेन्द्र परिहार , बृजेन्द्रसिंह ,मंगल यादव,महेश नामदेव बाबूलाल , राहुल सोलंकी ,दिनेश राय एवं रात्रि ड्रयूटी मे लगे पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?