बीना ।विधायक निवास पर उत्साह से मनाया गया होली पर्व एवं भाई दूज का त्यौहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना /क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एडवोकेट निर्मला सप्रे के निवास पर होली का त्यौहार एवं भाई दूज का पावन  पर्व उल्लास के साथ बनाया गया।
इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूर दराज के सैकड़ो लोग विधायक कार्यालय पर पहुंचे जहां विधायक ने उल्लास पूर्वक सभी लोगों पर गुलाल उड़ाया।
होली के इस अवसर पर विधायक ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली मेल मिलाप का पर्व है और हम सभी अपने आपसी रंजिशें को भुलाकर सभी के साथ रंगों का ये  पर्व मनाते हैं यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।
इस अवसर पर होली की भाई दूज भी विधायक निवास पर मनाई गई जिसमें स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थको ने विधायक के निवास पर पहुंचकर भाई दूज का पर्व मनाया विधायक ने सभी भाइयों के माथे पर तिलक लगाया।
ग्रामीण क्षेत्र की मंडलियों और फाग बुंदेली कलाकारों ने भी विधायक निवास पर पहुंचकर बुंदेलखंडी फाग का गायन किया और बुंदेलखंडी नृत्य भी करते हुए विधायक को शुभकामनाएं दी।  महिला मोर्चा की दर्जनों सदस्यों द्वारा भी विधायक निवास पर पहुंचकर होली का त्यौहार मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?