बीना । 30 अप्रेल तक 60 प्रतिशत कार्य पूरा नहीं हुआ तो भुगतान रोक दिया जाएगा पीएचई और जल निगम की बैठक में विधायक निर्मला सप्रे ने दी हिदायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना (राजेश जैन)। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर और खासतौर पर पानी से संबंधित कामों में लापरवाही व कोताही बर्दाश्त न करने के निर्देश पीएचई एवं जल निगम के अधिकारियों को विधायक निर्मला सप्रे द्वारा दिए गए हैं। एसडीएम कार्यालय के सभागृह में पीएचई एवं जल निगम विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विभागों द्वारा अमृत योजना 2.0 के तहत पाइप लाइन बिछाने में देरी, पाइप लाइन गहरी न बिछाकर कम गहराई पर बिछाने, गुणवत्तायुक्त मटेरियल का उपयोग न किए जाने एवं पाइप लाइन बिछाने के दौरान खोदी हुई सडक़ों को पुन: सीसी से न भरे जाने आदि लापरवाहियों के संदर्भ में विधायक निर्मला सप्रे ने इन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से हिदायत देते हुए कहा है कि वे कार्य में तेजी लाएं और गुणवत्ता के साथ कार्य करें। ताकि क्षेत्र की जनता को शीघ्रातिशीघ्र योजनाओं का लाभ मिल सके। विधायक ने कहा कि यदि 30 अप्रेल तक 60 प्रतिशत या इससे अधिक कार्य नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदारों के बिल और भुगतान रोक दिए जाएंगे। बैठक में एसडीएम विजय डेहरिया ने भी दोनों विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि कार्य जल्द से जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा करें। इस अवसर पर विधायक और एसडीएम ने कहा कि पीएचई और जल निगम के कार्यों का निरीक्षण वे स्वयं करेंगे और यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में पीएचई एसडीओ राहुल आरमो, महेन्द्र शिल्पकार एवं जल निगम से इंजीनियर जावेद खान व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?