रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी को बेस्ट क्लब के अवार्ड से किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुल व्यूज़1


धामनोद//रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के रीजन 3/4/5/6 के इस सत्र के जुलाई से नवबंर तक डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न क्लबों द्वारा किए गए कार्यों और उनकी रिपोर्टिंग के आधार पर रोटरी मंडल 3040 के मंडलाध्यक्ष रोटेरियन संस्कार कोठारी द्वारा सभी क्लबों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से और डिस्ट्रिक्ट में और नई ऊर्जा के संचार हेतु और सदस्यों के सम्मान के लिए पूरे डिस्ट्रिक्ट अलग अलग रीजन में दीपावली मिलन समारोह और साथ ही परितोष 5 पारितोषिक वितरण समारोह रोटरी क्लब रॉयल इंदौर की मेजबानी में आयोजित किया गया जिसमें रीजन में आने वाले क्लब के सदस्यों ने सहभागिता की जिसमें रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी को पिछले 4 माह की 12 गतिविधियों और उनकी रिपोर्टिंग के आधार पर 9 प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही क्लब के सदस्य रोटेरियन अभिषेक उपाध्याय को सहायक मंडलाध्यक्ष के रूप में भी प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया ,रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन, प्रथम लेडी रोटेरियन सपना जैन,रोटेरियन सचिन पंडित ,रोटेरियन अर्चना पंडित ने मंचासीन अतिथि पीडीजी रोटेरियन धीरेन्द्र दत्ता,पीडीजी रोटेरियन ऋतु ग्रोवर,मंडलाध्यक्ष रोटेरियन संस्कार कोठारी,प्रथम डिस्ट्रिक लेडी रोटेरियन दीप्ति कोठारी,आयोजक क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनोज चांडक की उपस्थिति में अवॉर्ड प्राप्त किए और डिस्ट्रिक्ट के सभी सम्मानित पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस नई शुरुआत के लिए आभार माना, इस अवसर पर आईपीडीजी रोटेरियन सुशील मल्होत्रा,पीडीजी रोटेरियन अनीश मलिक,पीडीजी रोटेरियन गजेंद्र नारंग,पीडीजी रोटेरियन सत्यनारायण जी लाठी, और पूरे चारों रीजन के रोटेरियन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *