लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी, कल हो सकती हैं चुनाव की तारीख़ घोषित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव कार्यक्रम की बड़ी घोषणा होने जा रही हैं. चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स और प्रेस रिलीज़ कर यह जानकारी दी है कि चुनाव आयोग की शनिवार दोपहर 3 बजे चुनावों के कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस होगी, जिसमें तारीखों का ऐलान किया जाएगा वहीं बात करें राज्यों के चुनाव की तो लोकसभा चुनाव के साथ साथ, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीख़ों का भी ऐलान होगा.

 

जानकारी के लिए बता दे, इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल के इस्तीफ़ा देने के बाद नव नियुक्त निर्वाचन आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया है. इस साल लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है. लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टयों में तैयारी देखने को मिल रही है, सभी विपक्षी दलों ने कमर कस ली है. भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट भी जारी कर दी हैं. पिछली बार 2019 में आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में हुआ था और वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?