सागर ।जिला सागर में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमो का व्यापक स्तर पर आयोजन जारी*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


सागर ।आज कुल 10 कार्यक्रम आयोजित कराये जाकर 1485 लोगो को किया गया जागरूक*
आमजन को जागरूक करने के लिए सायबर जागरूकता रथ को किया गया रवाना
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर *विशेष अभियान ” सेफ क्लिक ” व्यापक स्तर पर चलाया* जा रहा है जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में डॉ संजीव कुमार उइके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना एवं अति. पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला सागर में शहर एवं ग्रामीणजनो को  थाना स्तर पर कार्ययोजना अनुसार स्कूल, कॉलेज आदि शैक्षणिक संस्थानों व अन्य. सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता कायक्रम आयोजित कर लोगों को सायबर अपराधों एवं इससे सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सागर में *आज दिनांक 06 फरवरी 2025 को अभियान में व्यापक प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न थानो के माध्यम से कुल 10 कार्यक्रम आयोजित किये गये एवं 1485 लोगो को जागरुक किया गया*। इसी के साथ ही शहरी क्षेत्र में साइबर जागरूकता हेतु *जागरूकता रथ* को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो उक्त जागरूकता रथ सम्पूर्ण सागर शहर क्षेत्र में साइबर जागरूकता से संबंधित प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से संचालित कराया गया। सोशल मीडिया की सुरक्षा, पहचान सुरक्षा और इंटरनेट गोपनीयता के बारे में स्कूल,कॉलेज, मेलो,बस स्टैंड मे जाकर लोगो को जागरूक किया गया ।
इसी तारतम्य में आज दिनांक से संपूर्ण सागर शहरी क्षेत्र में सायबर जागरूकता रथ से जागरूकता संबंधी ऑडियो एवं पोस्टर के माध्यम से आमजन को सायबर अपराधों एवं इससे सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जा रहा है कि किसी के साथ जब भी कोई साइबर फ्रॉड की घटना होती है, तो तत्काल इसकी शिकायत साइबर हेल्प लाइन नंबर *1930* एवं *www.cybercrime.gov.in* पर दर्ज कराए। इस दौरान लोगों को साइबर जागरूकता संबंधी पोस्टर पंपलेट वितरित कर साइबर अपराधों से बचने के लिये आवश्यक सावधानी बरतने की समझाईस दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।