सागर । जिले के शाहपुर में आगामी त्यौहार को लेकर थाना प्रभारी भारत सिंह ठाकुर ने शांति समिति बैठक की नगरपालिका के सभागृह में जिसमें बैठक हुई आने वाले त्योहार होली रंग पंचमी रमजान ईद उल फितरत जैसी त्योहारों को शांति में तरीके से मानने को लेकर दशा निर्देश दिए और नियमों के दायरे में ही त्यौहार मनाने की सभी से अपील की बैठक के दौरान नगर के हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों की उपस्थिति रही थाना प्रभारी सानौधा भारत सिंह ठाकुर ने कहा कि होली और रंग पंचमी पर डीजे बजाने पर रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 तक प्रतिबंध रहेगा और होली जलाने का समय का भी ध्यान रखना जरूरी है कि कोई भी किस्म की घटना ना हो पाए एवं रंग खेलने समय बगैर किसी की मर्जी के व्यक्ति को रंग ना डालें यह विशेष रूप से अपील की जाती है साथ ही उसी दिन रमजान मुबारक का जमा भी है तो बगैर किसी के मर्जी के रंग ना डालें इस अवसर पर तहसीलदार नगर पालिका सीएमओ शाहपुर चौकी प्रभारी एवं थाना प्रभारी और नगर के लोगों उपस्थित रहे।


