सिरोंज। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा जनता के कल्याण के लिए प्रारम्भ किए गए जनकल्याण पर्व का बुधवार को शुभारंभ किया गया। वार्ड दस में स्थित शासकीय कन्या स्कूल से प्रारंभ हुए जनकल्याण के इस आयोजन में अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भी आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड के अनेक नागरिकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन जमा किए। वहीं केंद्र सरकार द्वारा सत्तर वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों के आयुष्मान कार्डों को भी बनाया गया। इस अवसर पर शिविर को संबोधित करते हुए एसडीएम हर्षल चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की मंशानुरूप आज हम जनकल्याण के इस शिविर का आयोजन कर रहे हैं जिसमें शासन द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले इस हेतु जनकल्याण पर्व के माध्यम से हम सभी वार्डो एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आज से प्रारंभ कर रहें है यह आयोजन आगामी 26 जनवरी तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। भाजपा नेता सचिन शर्मा ने कहा कि विधायक उमाकांत जी शर्मा के मार्गदर्शन में प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को एवं समाज के अंतिम व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसलिए इन शिविर का आयोजन प्रारंभ हुआ है। यह शिविर नगर के सभी वार्डो में समय समय पर आयोजित होगे तथा समस्याओं का निराकरण करके संबंधित परिवार को अवगत करने का काम भी किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने नर्मदा मैया की सेवा करने वाले सियाराम बाबा के निधन पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम को तोशमणि पंथी तथा कांग्रेस के नेता राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
मोक्षदा एकादशी पर आयोजित धर्म तथा जनकल्याण के इस सामूहिक आयोजन में शिविर क्षेत्र में एक कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की छात्राएं अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुई। मोहल्ले में निकली इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों एवं वार्ड के नागरिकगणों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी सत्यनारायण शर्मा ने गीता के अध्यायों में वर्णित श्लोकों का वर्णन किया। इस अवसर पर मंच संचालक द्वारा जनकल्याण पर्व में शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने वाली योजनाओं से हितग्राहियों की जानकारी भी प्रदान की। नगरपालिका द्वारा शिविर स्थल पर काउंटर लगा कर हितग्राहियों के आवेदन जमा किए जा रहे थे। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान कृष्ण अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं कन्या पूजन कर किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एसडीएम हर्षल चौधरी,तहसीलदार संजय चौरसिया,पार्षद सचिन शर्मा,जयनारायण सेन,आरती राजू कुशवाह, तोशमनी पंथी,अजमल शेर खान,समाजसेवी मुनीम गौरी,राकेश शर्मा ,सीएमओ रामप्रकाश साहू सहित नागरिकगण एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।
तहसील प्रांगण में मधुमक्खियों के छत्तों से मधुमक्खियों द्वारा लोगों काटने का लगा भय जिम्मेदारों का ध्यान नहीं
फोटो 451
सिरोंज। तहसील कार्यालय में प्रतिदिन सैकडो़ की संख्या में ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है जिससे तहसील प्रांगण में स्पोटर्स हाल में कर्ई मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुऐ और हाल की छत का कुछ हिस्सा बाहरी तरफ खुला होने से छत्तों के आसपास मधुक्खियों का झुंड लगा रहता है। जिससे तहसील प्रांगण में आधार कार्ड सेंटर व लोकसेवा केन्द्र में काफी भीड़ उमड़ रही है और ऊपर से उक्त हाल भी लोकसेवा केन्द्र के भवन के पास स्थित है जिससे लोगों को मधुमक्खियों के काटने का भय बना रहता है पूर्व के वर्षों में मधुमक्खियों के द्वारा कर्ई बार लोगों को बिचलने के कारण काट चुकी है। उसके बाबजूद जिम्मेदारों का इस और कोर्ई ध्यान नहीं है।
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में भोपाल शामिल होने रवाना हुयी लाडली बहनाऐं, नपा सीएमओ ने बस को दिखाई हरी झंडी
फोटो 121
सिरोंज। बुधवार को भोपाल में लाल परेड ग्रांउड पर आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाडली बहनाओं को कार्यक्रम में शामिल कराने के लिऐ बसस्टैंड से बस द्वारा भोपाल से नपा सीएमओ राम प्रकाश साहू ने बस को हरी झंडी देकर रवाना किया साथ इसदौरान मप्र ग्रामीण आजिविका मिशन के अधिकारीगण व महिला बाल विकास के सुपर वाइजर ऋतु शर्मा सहित आंगनबाडी़ कार्यकर्ताऐं मौजूद रही।



