विधायक सप्रे ने राज्यपाल अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्तुत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना: विधानसभा का बजट सत्र 2024 आज प्रारंभ हुआ, राज्यपाल द्वारा दिए गए का अभिभाषण पर विधायक निर्मला सप्रे द्वारा लगभग 100 कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्तुत किए गए, जिसमे किसानों का गेंहू समर्थन मूल्य 2275 के स्थान पर 2700 करने,बीना को जिला बनाने, बीना में विश्वविद्यालय की स्थापना करने, एक्सीलेंस कॉलेज खोलने, रिंग रोड निर्माण कराने, स्टेडियम निर्माण करने, सैनिक स्कूल खोलने, ऐतिहासिक धरोहर ऐरन को पर्यटन का दर्जा, सिविल अस्पताल में डॉक्टर के पदों की पूर्ति करने, नगर पालिका क्षेत्र में नवीन पार्क का निर्माण, करने, नगर पालिका क्षेत्र में गौशाला निर्माण करने,मंडीबमोरा खिमलासा भानगढ़ को तहसील का दर्जा दिए जाने, बीना में मेडिकल कॉलेज खोलने, कर्मचारी की पुरानी पेंशन बहाल करने, लिपिक वेतन एवं दूसरा तीसरा समयमान वेतन विसंगति,
रिफाइनरी व अन्य कंपनियों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देने, कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने, अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण करने, अतिथि शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका को प्रतिमाह वेतन भुगतान करने, किसानों को 15 घंटा बिजली देने,किसानों के लिए बुआई के पूर्व खाद व बीज का भंडारण करने, बस स्टैंड पर यात्री यात्री प्रतीक्षालय निर्माण, सुलभ शौचालय का निर्माण कराने, जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने पर मुआवजा देने,
रेल्वे कोर्ट स्थापित करने,मंडीबामोरा व भानगढ़ में कॉलेज खोलने, कन्या महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने, मांस व मछली बिक्रेताओ के लिए मार्केट बनाने, 40पंचायतों में खेल प्रेमियों के लिए खेल मैदान बनाने,मलिया गांव में सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी खोलने, बेलई मुख्य मार्ग से मलिया गांव तक की सड़क का मजबूतीकरण करने, बेलाई से देहरी मार्ग,निवोदा से एमडीआर तक मार्ग, ऐरन तिराहा से निवोदिया मार्ग, भंखराई से आगासोद मार्ग, देवल से पालीखेड़ा मार्ग, बलारखेड़ी से प्रधानमंत्री मार्ग, एमडीआर से सलोता मार्ग, देवाराजी से उमरिया मार्ग, बसाहरी से भरछा मार्ग, चमारी से पघव मार्ग, गोदना पडरिया रोड व पुल निर्माण, ओरैया से खुरई मार्ग, मंडी बसाहरी दरवाजा से माला सुनेती मार्ग, दुनातर से बहरौल केवट बंगला के पीछे हुए शासकीय भूमि तक मार्ग,दारैया तिराहा से मडनी मार्ग, रामपुर से दुद्दरू तक मार्ग, पिपरासर से मादेव घाट, बम्होरी से जगराई मार्ग, दुधई दरवाजा वार्ड 2 पीर बाबा से भैरो की गली मार्ग, हड़कल जैन से देवराजी तक मार्ग, लहटवास से भरछा मार्ग, सनाई से बनोट मार्ग, मुड़री में हनुमान मंदिर से खोजाखेड़ी आदि निर्माण कराने, नव नियुक्त कर्मचारियों को 100% वेतन देने ब परिविक्षा अवधि 2 वर्ष करने, 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत कर्मचारियों को वेतन वृद्धि देने, स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु पात्रता परीक्षा और बीएड डीएड का बंधन समाप्त करने, क्षेत्र की कच्ची मार्गो को प्रधानमंत्री सड़क और मुख्यमंत्री सड़क से जोड़ने आदि विषयो पर कटौती प्रस्ताव दिए, विधायक निर्मला सप्रे क्षेत्र की जानता की मूलभूत समस्यायों के निराकरण कराने कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?