घटिया निर्माण के चलते पापड की तरह टूट रही सीसी सडक व पुलिया गांव वालो ने की निर्माण मे हुए भारी  भ्रष्टाचार की जांच की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गौरझामर -गांव के पास से निकले बरसाती नाले पर हाल ही मे बनाये गये सडक व पुलिया मे घटिया गुणवत्ताहीन सामग्री लगाये जाने से बनाई गई  सडक कम पुलिया ने अपनी असलियत दिखाना शुरू कर दिया है ग्रामीणों ने पत्रकारो को बताया है की कुछ साल पहले  देवरी विकास खंड के ग्राम जैतपुरकछया के शासकीय हाई स्कूल जाने वाले रास्ते मे पडने वाले नाले पर लाखो रूपयो की लागत से पुलिया कम सीसी रोड का निर्माण किया गया था इस रोड व पुलिया मे बिना लोहा छडो के ही इसमे लगाई गई घटिया सिमेंट कंक्रीट ने गुणबत्ता की पोल  खोल कर रख दी है पिछले दिनो नाले पर बनी पुलिया भर भरा कर धराशायी हो गई थिअब यहां की सडक ने भी पापड की तरह चटकने की कला दिखाना शुरूकर दिया है लोगौ ने बताया है की सडक के बीचो बीच गड्ढा बनने से दुर्घटनाओं की आशंका बन गई है  ग्रामवासियो ने सडक व पुल के निर्माण पर सवालिया निशान लगाते हुए  शासन प्रशासन इस की उच्च स्तरीय खुली जांच की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?