विकास और जनकल्याण प्रदेश सरकार का ध्येय है
टुडे एम पी एक्सप्रेस दिलीप महेश्वरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शाजापुर। कालापीपल विकास और जनकल्याण प्रदेश सरकार का ध्येय है। मध्यप्रदेश सरकार निरंतर ऐसे कार्यों को आगे बढ़ा रही है, जो प्रदेश की प्रगति और जनहित को सर्वोपरि रखते है। यह बात प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार  ने आज रणोगंज स्थित परमार समाज धर्मशाला में सम्पन्न हुए सड़कों के भूमि पूजन कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम में  शुजालपुर अकोदिया मार्ग से रिछोदाखेड़ा मार्ग लम्बाई 5.50 किमी. एवं राणोगंज  से राणोगंज छतरी मार्ग लम्बाई 0.45 किमी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  हेमराज सिंह सिसोदिया,भाजपा जिला अध्यक्ष  अशोक  नायक,रामचंदर पाटोंदिया,  विजय सिंह बैस, जेपी परमार, नरेंद्र यादव,देवेंद्र तिवारी,  सूरज सिंह सिसोदिया,  परसराम धनगर, जगदीश फौजी जिला पंचायत सदस्य,  बलवीर सिंह राजपूत सरपंच रिछोदा सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?