गौरझामर ।झमाझम वारिस से मौसम हुआ सुहावना ,कडाके की ठण्ड व शीत लहर के आसार प्रबल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गौरझामर ।शनिवार की  भोर से ही गौरझामर में बेमौसम बरसात का अनापेक्षित दौर शुरू हो गया तेज पानी गिरने का यह सिलसिला सुबह से लेकर लगातार मध्यान्ह दोपहर तक इसी तरह जारी रहा पानी गिरने  की मात्रा इतनी अधिक थी की इसे किसानो ने कृषि के लिएअमृत के समान बताया है  बता दे की विगत करीब एक सप्ताह से यहां का पूरा आकाश बादलो से ढका हुआ था लोग सूर्य के दर्शन तक को तरस गये थे कडाके ठण्ड से बचाव के लिये गुनगनी धूप का इन्तजार करते करते लोगो को धूप का आनंद तो नही मिला शनिवार को जब वह बिस्तर से सोकर उठे तो उन्हें सब कुछ तरबतर व तेज वारिस का सुहावना नजारा देखने को मिला हांलांकि मौसम वैज्ञानिक भी वारिस होने का पूर्वानुमान व्यक्त कर चुके थे मौसम के साप्ताहिक उतार चढाव व आसमान मे सघन बादलो की उपस्थिति के बीच सूरज की लुका छिपी का यह प्राकृतिक खेल व अठखेलियां भी मौसम को बांधे रखी इस वारिश से अब भीषण ठण्ड व शीत लहर के व्यापक रूप से बढने के आसार प्रबल हो गये है खेतो मे लहलहाती रवि फसलो मे गेहूं चना मसूर बटरा आदि को इस प्रकृति प्रदत्त आकाशीय पानी से दुगुना लाभ मिलने की संभावना बन गई है इस बारिस से सभी के चेहरो पर आंतरिक मुस्कान देखी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *