शाजापुर ।दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनोंहेतु एडिप/वयोश्री योजनांतर्गत उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शाजापुर- दिनांक 5 फरवरी को शाजापुर जिले की जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया मे शाजापुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया में दिव्यांग परिक्षण शिविर आयोजित किया गया. जिसमें कुल पंजीयन 243 किये गये, जिसमे 84 हितग्राहियों का यू डी.आई कार्ड के लिये चिन्हांकन किया गया. 75 हितग्राहीयों को 202 सहायक उपकरण चिन्हित किये गये जिनमें मोटराइज्ड के लिए 14,ट्राइसिकल के 17, व्हीलचेयर के 18,कान की मशीन के 19,कृत्रिम अंग 18, वॉकिंग स्टिंग के 11,बैसाखी 44, रोलेटर 12,बेल्ट 41, टीएलए मकिट 8 है । 
शिविर में एलिम्को टीम उज्जैन व जिला चिकित्सालय के चिकित्सको द्वारा दिव्यांगजनों व वृद्धजनों का उपकरण चिन्हांकन किया गया जिसमें अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, मोहन बड़ोदिया जनपद पंचायत सीईओ अमृतराज सिसोदिया, तहसीलदार सुनील पाटिल, नायब तहसीलदार के.एल. चौहान, पीसीओ रामलाल रावल,मुरलीधर भालौट सहित जनपद के समस्त कर्मचारी और पंचायत सचिव, सहायक सचिव व जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र शाजापुर से प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुशवाह, विशेष शिक्षक उमेश पालीवाल. एमआरडब्ल्यू राजेश मालवीय, साइक्लोजिस्ट दिपेश राखोलिया, फिजियोथैरेपिस्ट रेखा सोनी व अन्य अधिकारी, कर्मचारीयों द्वारा शिविर में उपस्थित होकर विशेष सहयोग दिया गया, शिविर में जनप्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत सदस्य लोकेंद्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य जगदीश चौधरी,जिला पंचायत सदस्य जगदीश फौजी, जनपद सदस्य महेश हाड़ा,जनपद सदस्य गोपाल राठौर भी मौजूद रहे.महेश जैन -मोहन बड़ोदिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?