पवई ।दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पवई ।में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल
खुशी में मनाया जश्न की जमकर आतिशबाजी ,एक दूसरे को खिलाई मिठाई …
बीते 5 फरवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे जिसकी आज मतगणना हुई।  मतगणना में भारतीय जनता पार्टी का 27 सालों बाद सूखा खत्म हुआ और भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रचंड जीत हासिल की,पार्टी की प्रचंड जीत से देश भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल देखने को मिल रहा है। पवई में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी की जीत पर जमकर आतिशवाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया। आंकड़ों पर गौर करें तो 1993 में भाजपा और 1998 से 2008 तक कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार रही जहां शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री थी।  2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सियासत में एकछत्र राज किया। इस अवसर पर बसंत दहायत नगर परिषद अध्यक्ष, निधि पटेरिया  मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष मधु गुलाब सोनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुष्पेंद्र पटेल, जमुना खटीक,आर पी बागरी मोनू जैन,मंकू श्रीवास्तव सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।राम सिंह पवई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।