बीना । नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी का होगा ऐतिहासिक स्वागत – विधायक निर्मला सप्रे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


बीना । आगामी 19 फरवरी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी का प्रथम बीना नगर आगमन होने जा रहा है। प्रथम नगर आगमन पर उनके स्वागत की ऐतिहासिक तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक निर्मला सप्रे एवं निवृतमान जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि हमारे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी के प्रथम नगर आगमन पर उनका स्वागत ऐतिहासिक होना चाहिए। विधायक ने स्वयं पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक मोर्चा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक स्वागत के साक्षी बनेंगे। निवृतमान जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया खुद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों को लेकर मोर्चा संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नए जिलाध्यक्ष ऊर्जा से भरे हुए हैं और बीना में उनका स्वागत भव्य तरीके से होना चाहिए। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी 19 फरवरी को बीना आएंगे जहां निर्तला, बारधा, ढुरुआ, ओवरब्रिज, सर्वोदय चौराहा, नगरपालिका, कॉलेज तिराहा, गांधी तिराहा आदि सहित दर्जनों स्थानों पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय ठाकुर सहित मंडीबामोरा, भानगढ़ एवं खिमलासा मंडलों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शशि कैथोरिया, नगरपालिका अध्यक्ष लता सकवार सहित कई स्थानीय बड़े नेता एवं पूर्व जनप्रतिनिधि श्याम तिवारी का स्वागत करेंगे। स्थानीय सिद्धिविनायक होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं आजीवन सहयोग निधि की बैठक संपन्न की जाएगी। जिसमें जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विधायक निर्मला सप्रे के निवास एवं कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का धूमधाम के साथ स्वागत किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी रात्रि विश्राम बीना में ही करेंगे जहां से वे स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के निवास पर भी पहुंचेंगे और उनसे पार्टी संगठन को लेकर चर्चाएं करेंगे। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।