बीना – नगर रत्न अंलकरण समिति बीना व्दारा विश्व गौरयाँ दिवस पर, भीषण गर्मी मे पक्षियों के लिए जल सेवा हेतु, 700 निःशुल्क सकौरे बांटे गए।
नगर रत्न अलंकरण समिति के संरक्षक सुजीत क्लाडियस ने बताया कि बिगत 10 वर्षों से भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जल सेवा हेतु निशुल्क सकौरे वितरित किए जा रहे हैं इस वर्ष भी 1000 सकौरे बांटने का लक्ष्य है, अध्यक्ष राम शर्मा ने बताया कि ऐसे अनेक सामाजिक एवं परोपकारी कार्य संस्था द्वारा वर्ष भर किए जाते हैं,
सचिन सीताराम चौरसिया ने बताया कि गर्मी में संस्था द्वारा निशुल्क प्याऊ भी संचालित किया जाएगा,
उमेश शर्मा ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष नगर की प्रतिभाओं का सम्मान भी करती है,
कार्यक्रम मे श्रीमती किरण गांंधी, श्रीमती ममता रजक, महेश दत्त तिवारी, सीताराम चौरसिया, सुजीत क्लाडियस, राम शर्मा, मूलचंद सेन, प्रहलाद नामदेव, आर. एस. अवस्थी, देवेन्द्र नाथ तिवारी, मोतीलाल अहिरवार, पंकज लखेरा, धर्मेंद्र नामदेव, राजू सिंग, संंदेश सिंंग, आनंद गाधी, गौरव शर्मा एवं उमेश शर्मा के साथ साथ अनेक लोग उपस्थित थे


