रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की स्कूल में किया कन्या पूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


धामनोद//निप्र) आज रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के द्वारा मां शक्ति के पावन पर्व नवरात्रि के सप्तमी के अवसर पर बड़वानी के निकट ग्रामीण क्षेत्र की शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोयडिया खोदरा में जा कर छोटी छोटी बेटियों का कन्या पूजन क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी रोटेरियन डॉक्टर अर्पित लाड़ रोटेरियन अर्पिता लाड द्वारा किया गया कन्याओं के पाद प्रक्षालन कर कंकु पुष्प लगा कर चुनरी ओढ़ाई गई साथ ही सभी बच्चों को उपहार स्वरूप शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई और फल और स्वल्पाहार दिया गया, साथ ही स्कूल के पास ही विराजित मां दुर्गा के पांडाल में मां शक्ति की आराधना स्वरूप सभी बच्चों के साथ गरबा भी किया गया और माता का पूजन किया गया ,उपरोक्त जानकारी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र के नागरिकों से अपील की ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बीच जा कर उन सुविधा विहीन बच्चों के बीच जा कर यदि हम कन्या भोज , कन्या पूजन करेंगे तो हमे एक अलग ही सुखद अनुभूति होती है साथ ही उन बेटियों के चेहरे पर एक खुशी और मुस्कान आती है जिससे कि हमारी मां दुर्गा प्रसन्न होती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?