संयम उपकरण पीछी जिन मुद्रा और अहिंसा करुणा का प्रतीक …आचार्य श्री वर्धमान सागर जी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुल व्यूज़1

*
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की पीछी का सौभाग्य श्री पवन मोदी कोलकाता को मिला। प्रतीकात्मक 36 फिट की पिच्छी भेंट
सीकर
दिगंबर जैन साधु का संयम उपकरण पीछी और कमंडल है। यह जिन मुद्रा एवं करुणा का प्रतीक है, पीछी के बिना साधु का अहिंसा मय महाव्रत का पालन नहीं हो सकता ,इस कारण समस्त दिगंबर साधु वर्ष में एक बार पीछी का परिवर्तन करते हैं, आचार्य श्री ने पीछी के गुण में बताया कि यह धूल ग्रहण नहीं करती, लघुता रहती है ,पसीना ग्रहण नहीं करती ,सुकुमार कोमलता ,झुकने वाली होती है ।यहां तक भी देखा गया है कि मोर पंख यदि आंखों में लग जाए तो बहुत चुभता नहीं है इससे आंसू नहीं आते कष्ट नहीं होता । सीकर में अनेक रत्न हैं जैसे गुरुजी धर्मचंद जी शास्त्री जो संघ के साधुओं को अध्ययन कराते है।यह मंगल देशना आचार्य शिरोमणि श्री वर्धमान सागर जी ने 40 साधुओं के पीछी परिवर्तन समारोह के अवसर पर दिनांक 25 नवंबर 2026 बुधवार को आचार्य धर्म सागर सभागृह के श्री पारसनाथ जिनालय परिसर दंग की नसिया की महती धर्म सभा में प्रगट की । गुरु भक्त डा राजेश पंचोलिया अनुसार आचार्य श्री ने आगे बताया कि जिन्होंने साधुओं को संयम उपकरण पीछी देकर अनुमोदना की है, उन्होंने पुण्य का अर्जन किया है मयूर पीछी से कोमल वस्तु संसार में नहीं है । दो समाधि महोत्सव को आपने आंखों से देखा है साधु एक वर्ष में मयूर पीछी से सूक्ष्म से सूक्ष्म जीवो की रक्षा करते हैं ,अहिंसा महाव्रत के परिपालन का अन्य कोई उदाहरण देखने में नहीं आता है आचार्य श्री संघ में सभी 40 साधुओं की पुरानी पीछी नियमों व्रत के आधार पर पुण्यशाली परिवारों को दी गई।।आर्यिका श्री महायश मति जी की पुरानी पीछी कुमारी मेघा राजेश बड़जात्या सीकर को ,मुनि श्री हितेंद्रसागर जी की पुरानी पीछी पदम , बिनोद धाकड़ा परिवार चेन्नई को तथा आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की पुरानी पीछी का सौभाग्य को श्री पवन मोदी कोलकाता को प्राप्त हुआ। पूर्वाचार्यों के चित्र समक्ष चित्र अनावरण कर दीप प्रवज्जलन एवं मंगलाचरण हुआ। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के चरण प्रक्षालन एवं जिनवाणी भेंट कर सौभागशाली परिवार ने आशीर्वाद प्राप्त किया। मंच संचालन मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ने किया डॉ राजेश पंचोलिया इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *