मतगणना से पहले कांग्रेस में घमासान, प्रत्याशी ने पूर्व विधायक पर लगाए भीतरघात के आरोप।    (टुडे एमपी एक्सप्रेस दतिया)     दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनाव में उन्हें हराने के लिए भीतरघात किया गया और भाजपा के पक्ष में काम किया गया। घनश्याम सिंह ने दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने कांग्रेस के बजाय भाजपा को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। उनका यह भी कहना है कि इस संबंध में पार्टी नेतृत्व को शिकायत भेजी गई है और संबंधित नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, इन आरोपों पर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने पलटवार करते हुए कहा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने घनश्याम सिंह को “कायर” और “डरपोक” बताते हुए कहा कि अपनी हार की आशंका के कारण वे दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। भारती ने यह भी आरोप लगाया कि घनश्याम सिंह ने चुनाव के दौरान संगठन और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नहीं चला। दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप से कांग्रेस की अंदरूनी कलह सार्वजनिक हो गई है। अब सभी की नजर 3 अगस्त को होने वाली मतगणना पर है, जिससे यह साफ होगा कि दतिया की जनता ने किस पर भरोसा जताया है।

एक महीने में 63 मरीजों को नहीं मिली एंबुलेंस…. निजी वाहनों से सागर पहुंचाना पड़ा                      बीना।  सिविल अस्पताल से जिला अस्पताल सागर रेफर किए जाने वाले मरीजों को एंबुलेंस की कमी का गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पिछले एक महीने के दौरान करीब 63 मरीजों को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी, जिसके चलते परिजनों को निजी वाहन, ऑटो, टैक्सी और अन्य साधनों से मरीजों को सागर ले जाना पड़ा।सबसे अधिक परेशानी गंभीर रूप से घायल मरीजों, गर्भवती महिलाओं और अन्य आपातकालीन मरीजों को उठानी पड़ी। परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे मरीज की हालत और अधिक गंभीर हो जाती है। कई परिवारों को मजबूरी में निजी वाहन किराए पर लेकर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ा।जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल तीन लोगों की समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध होती और मरीजों को शीघ्र उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचाया जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि बीना में एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जाए, उपलब्ध वाहनों का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जाए और आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि “गोल्डन ऑवर” के दौरान मरीज को उचित चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में एंबुलेंस की अनुपलब्धता कई बार मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।स्थानीय नागरिकों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने तथा एंबुलेंस व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग की है, जिससे भविष्य में किसी भी मरीज को समय पर इलाज मिलने से वंचित न होना पड़े।

गैस गोडाउन में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

मोहन बड़ोदिया-जून माह में गैस गोडाउन में हुई चोरी के मामले में मोहन बड़ोदिया पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख रू. का मशरूका बरामद किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।जानकारी के अनुसार 11 जून को पुराना चौमा […]

सांसद डॉ. लता वानखेड़े रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर बीना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और मंडी बामोरा में प्रयागराज एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग की

ललितपुर-सागर-करेली-छिंदवाड़ा नई रेल लाइन की डीपीआर जल्द मंजूर करने का भी किया आग्रहबीना/31 जुलाई 2026 /सागर सांसद डॉ. लता  वानखेड़े ने दिल्ली प्रवास के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने सागर लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए बीना जंक्शन पर वंदे […]

88 साल की शतरंज खिलाड़ियों ने दिखाया खेल का जलवा

बीपीसीएल के सहयोग से समन्वय मंडपम संस्था द्वारा प्रोजेक्ट लक्ष्य के अंतर्गत आयोजित द्वितीय फीडे रैपिड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ, दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में देशभर के 8 राज्यों के 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस टूर्नामेंट के विजेता, दिल्ली से आए खिलाड़ी जगरीत मिश्रा रहे।इस टूर्नामेंट की खास विशेषताएं यह […]

दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने पुलिस की पहलदुर्घटना संभावित क्षेत्र में लगाए गए चेतावनी साइन बोर्ड

देवास से विष्णु शिंदे देवास पीपलरावा पुलिस अधीक्षक देवास के स्पष्ट निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गत दिवस थाना प्रभारी सुबोध गौतम के नेतृत्व में सूरजना फाटा को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित करते हुए वहां चेतावनी साइन बोर्ड लगाए गए।बताया गया […]

गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के प्रतिअमेरिका, कनाडा की जैन समाज द्वारा ऐतिहासिक विनयांजलि सभा

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के द्वारा सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनीप्रमुख आर्यिकाशिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी के प्रति अंतर्राष्ट्रीय विनययान्जली 12 दिसम्बर 2025, शुक्रवार को प्रात: 6 बजे ऑनलाइन भगवान ऋषभदेव जूम चैनल के माध्यम से आयोजित की गयी। समस्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रात: 6 बजे से 8.30 बजे तक पारस चैनल के माध्यम […]

2013 में तात्कालीन विधायक डॉ. विनोद पंथी एवं सांसद भूपेन्द्र सिंह ने शुरू कराया था ऐरण महोत्सव

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद एसडीएम सहित प्रशासन ने लिया जायजाबुंदेलखंड की प्राचीन ऐतिहासिक नगरी ऐरन में तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। लगभग सवा साल पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीना दौरे के दौरान इस महोत्सव के आयोजन की घोषणा की थी, जिसके बाद अब संस्कृति विभाग इसे मूर्त रूप […]

विशेष नशामुक्ति सप्ताह विधिक साक्षरता एव जागरूकता शिविर का आयोजन

गढ़ाकोटा – आज गढ़ाकोटा के सिविल अस्पताल में विशेष नशामुक्ति शिविर राष्ट्रीय विधिक प्राधिकरण नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एव नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं और योजनाओं को तहसील विधिक सेवा समिति व्यवहार न्यायालय गढ़ाकोटा के अध्यक्ष मजिस्ट्रेट अम्बर श्रीवास्तव ने शिविर आये लोगो को स्वस्थ के बारे में बताया उसके बाद में डॉ […]

श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में कन्या भोज का आयोजन

श्री खेड़ापति संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हनुमान अष्टमी के पावन पर्व पर पूजन पाठ के साथ विशाल कन्या भोज का धार्मिक आयोजन हुआ संपन्न-महेश जैन-मोहन बड़ोदिया श्री खेड़ापति सरकार भक्त मंडल के तत्वावधान में मोहन बड़ोदिया के अतिप्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर शुक्रवार को हनुमान अष्टमी का धार्मिक पर्व बड़े उत्साह एवं भक्ति […]