तेंदूखेड़ा – हाट बाजार ग्राम डोभी में लक्ष्मी नारायण मेमोरियल हॉस्पिटल एवं जन सेवा फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर 14 दिसंबर शानिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टर निशुल्क परामर्श देंगे। हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अमन प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में उनके साथ हड्डी रोग विशेषज्ञ
डॉ. योगेश्वर जामरे ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष शर्मा एमडी समेत अन्य विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे। हाट बाजार ग्राम डोभी में शिविर 14 दिसंबर शानिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर रूपम पाठक – 7771062121 नीलेश पटेल 62641837728, 07792-299122 पर संपर्क किया जा सकता है।


