तेंदूखेड़ा ।विजय दिवस के अवसर पर भूत सैनिक संगठन के द्वारा शहर के मंगलवारा चौक पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तेंदूखेड़ा ।आज विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक एसोसिएशन के द्वारा पिपरिया के मंगलवारा चौक पर शहीदों को याद करने एवं श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिपरिया बनखेड़ी पचमढ़ी क्षेत्र के पूर्व सैनिकों सहित  बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों, विद्यार्थियों , जनप्रतिनिधियों इत्यादि की उपस्थिति रही।
ज्ञातव्य है कि आज से 53 वर्ष पूर्व 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना ने विश्व इतिहास की सबसे बड़ी युद्ध विजय हासिल की थी जिसमें लगभग 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्म समर्पण किया था और इसी दिन विश्व पटल पर बांग्लादेश नामक नए देश का उदय हुआ था अतः इस दिन को विजय दिवस के रूप में जाना जाता है।
इसीलिए इस दिन को और यादगार बनाने के लिए पूर्व सैनिक एसोसिएशन के द्वारा आज शहर के मंगलवारा चौक पर कार्यक्रम कियागया।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आर के पांडे सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल, पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल, एकता स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बलराम सिंह बेस, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष संपत मुद्रा,पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल, अरुण जोशी जी राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष शिवराज राजोरिया,सहित अन्य सदस्य, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सदस्य नीति राज जी पटेल, शिवदयाल चौधरी,भूपेंद्र सिंह सुखदेव कालोटी,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं शहर गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ संकल्प फाउंडेशन के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में 1971 के युद्ध की परिस्थितियों के ऊपर पूर्व सैनिक निरंजन वैष्णव के द्वारा प्रकाश डाला गया। अंत में पूर्व सैनिक एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी सूबेदार मेजर बाबू खान के द्वारा अमर जवान छायाचित्र पर पुष्प चित्र अर्पित  गया इस।  कार्यक्रम में नर्मदा पुरम नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद  दर्शन सिंह चौधरी के द्वारा दिल्ली से फोन के माध्यम से उपस्थित पूर्व सैनिकों,विद्यार्थियों, जन प्रतिनिधियों, एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया गया साथ में माननीय सांसद महोदय के द्वारा समस्त लोगों को विजय दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यकम में 1971 के युद्ध में अपनी भाग लेने वाले  पूर्व सैनिक पूरन सिंह ठाकुर ,जेपी तिवारी तथा एस एस मिश्रा का सम्मान भी किया गया।संवाददाता- अमित खरे तेंदूखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।