
देवास टोकखुर्द तहसील की कनेरिया पंचायत में भ्रष्टाचार रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी किसी भी विभागीय अधिकारी ने इस और ध्यान नहीं दिया। वही अब कन्हैरिया पंचायत के भ्रष्टाचार में एक आया नया मोड़ सामने आया है। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र बागनिया ने शासन की संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। शासन द्वारा प्रदान किए शासकीय टैंकर जो की जनता की सेवा और जलसंकट को खत्म करने का कार्य करता है। वो शासकीय टैंकर शासन को वापस हैंडओवर न करने के बजाय स्वयं अपना ही नाम लिखवा कर अच्छे से पुताई कर घर के सामने खड़ा कर रखा है। और फिर भी शासन प्रशासन और विभाग के अधिकारी कुंभकरण की न जाने कौन सी निद्रा में सो गए हैं जो की उठाने का नाम ही नहीं ले रहा है।
पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अभी तक भी ग्राम पंचायत कनेरिया में टैंकर हैंडओवर नहीं करवाए व अपने निजी काम में टैंकर से कार्य कर रहा हैं। व टैंकर पर पुताई करवा कर स्वयं का बना लिया अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लगी और उनके घर पर भी एक टैंकर रखा हुआ है और टैंकर पर स्वयं ने पुताई करवा कर अपना नाम तक लिखवा लिया है। अब देखना होगा की अधिकारी इस विषय में क्या एक्शन लेते हैं। भ्रष्टाचार की सीमा पार कर चुके हैं पूर्व सरपंच और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तो इनके कार्यकाल में बहुत अधिक भ्रष्टाचार हुआ है अगर निष्पक्ष जात होती है तो भ्रष्टाचार खुल सकता है। जब पंचायत दर्पण पर हमारे संवाददाता ने चेक किया। तो अनेक बिल लगाए गए। लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं किए गए। कब तक ऐसा चलता रहेगा कनेरिया पंचायत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि की दबंगई के कारण गांव और गांव के आम नागरिक परेशान अब देखना यह होगा कि विभागीय अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं।
मुख्य जानकारी सीताराम बामनिया ने दी

