धामनोद ।गायत्री नगर में चढ़ाया भगवान पदम प्रभु का निर्माण लाडू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धामनोद ।जैन धर्म के छठवें तीर्थंकर भगवान पदम प्रभु जी का मोक्ष कल्याणक फागुन बदी चतुर्थी 16 फरवरी 2025 को प्रातः 7:30 बजे दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर ,महारानी फार्म जयपुर में सामुहिक निर्वाण लाडू चढाकर धूमधाम से मनाया गया।
   मोक्ष कल्याण के अवसर पर प्रातः प्रथम अभिषेक व शांति धारा करने का सौभाग्य बसंत अतीव बाकलीवाल परिवार को प्राप्त हुआ ।
शांति धारा के पश्चात मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में भक्ति भाव से सामूहिक निर्वाण लाडू  बसंत – बीना परिवार ने चढ़ाया।  समस्त मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं. अजीत शास्त्री द्वारा कराई गई।
मंदिर प्रबंध  समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा ने बताया कि मंदिर में सभी तीर्थंकरों के मोक्ष कल्याणकों पर निर्वाण लाडू चढ़ाया जाता है।
सभा का संचालन उपाध्यक्ष अरुण शाह ने करते हुए घोषणा की कि मंदिर जी ने दो नवीन भूमि क्रय की,जिनका आज सामूहिक रूप से अधिग्रहण किया गया ।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा ,पदम झांझरी , संतोष गंगवाल के साथ अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन-,  दीपेश छाबड़ा , अनिल गदिया, सुरेश जैन, विमल जैन एडवोकेट , विजय सोगानी  आलोक शाह, आदि गणमान्य महानुभाव ,पुरुष -महिलाएं उपस्थित थे। आभार मंत्री राजेश बोहरा द्वारा व्यक्त किया गया। /दीपक प्रधान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?