बीना। प्रतिवर्ष होने वाले हजरत मासूम अली शाह बंगला नं. 4 पर होने वाले उर्स को लेकर बुधवार को इमली वाली दरगाह पर बैठक का आयेाजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम को लेकर कई निर्णय लिये गये जिसमें उर्स कमेटी अध्यक्ष भरत राय ने जानकारी देते हुये बताया कि रेल्वे स्टेशन स्थित हजरत मासूम अली शाह बंगला नं. 4 पर होने वाले सार्वजनिक उर्स समरोह का आयोजन 24 अप्रैल से किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केबीनेट मंत्री गोविंदसिंह राजपूत एवं बीना विधायक निर्मला सप्रे उपस्थित होंगी। वहीं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक खुरई पं.अरूणोदय चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड चेयरमेन सनब्बर पटैल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पं.गौरव सीरोठिया, पूर्व विधायक खुरई धरमू राय, कुरवाई विधायक हरि सप्रे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.विनोद पंथी, नगरपालिका अध्यक्ष लता सकवार, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय उपस्थित रहेंगे। हजरत मासूम अली शाह बंगला नं. 4 पर होने वाले उर्स के दौरान 24 अप्रैल को दरगाह पर चादर पेश की जायेगी। 25 एवं 26 अप्रैल को शानदार कब्बालियों का मुकाबला होगा। बैठक में मुख्य रूप से दरगाह कमेटी अध्यक्ष साजिद खान, निक्कल खान, मकसूद खान, साकिर खान, इरसाद खान, आरिफ खान, दीपक बाल्मिकी, बल्लू जाटव, बिल्लू खान, राकेश, सुनील, छोटा सलीम, सलाम अली सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। उर्स कमेटी के सदस्यों ने जनता जनार्दन से उर्स को सफल बनाने की अपील की है।



