
शाजापुर। कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले ग्राम ढबला धीर निवासी जीवन मालवीय ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जीवन मालवीय ने विधानसभा चुनाव में बसपा से चुनाव लड़ा था ,लेकिन इन्होंने लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली को देखकर पार्टी की रीति एवं नीतियों से प्रभावित होकर बसपा का दामन छोड़ आज विधायक कार्यालय पर अधिकृत रूप से भारतीय जानता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर कालापीपल विधानसभा से विधायक घनश्याम चंद्रवंशी पानखेडी़ नगर परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल भाजपा खोकराकलाँ मंडल अध्यक्ष कृपाल मेवाड़ा सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय पर फुल माला एंव भाजपा का डुपट्टा पहनकर मालवीय का स्वागत किया विधायक चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुये बताया जीवन मालवीय काफी दिनों से हमारें सम्पर्क मे थे पार्टी की रीती निती से प्रभावित होकर सारी अटकलें को दुर करते हुए आज इन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा परिवार मै इनका स्वागत है।

