गौरझामर।  कार चालक युवक की सागर मे निर्मम हत्या , सदिग्ध परिस्थितियो मे मिली लाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गौरझामर। थाने के सामने शव रखकर किया चक्काजाम ,मामले की जांच,व हत्यारो को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग शनिवार की शाम को मनीष विश्वकर्मा के साथ कार से सागर गये कार चालक संतोष आठया की देर रात निर्मम हत्या की खबर मिलते ही गौरझामर मे सनसनी दौड गई  दूसरे दिन रविवार की अपरान्ह पीएम के बाद जब शव परिजनो को मिला तो युवक की निर्मम हत्या को लेकर नगर मे तरह तरह कि चर्चाओ का बाजार गर्म हो गया शव को अंतिम संस्कार के लिये करन्जुआ नदी तट स्थित शमशान घाट पर ले जा गया नाराज लोगो व परिजनो ने शमशान घाट से ठठरी सहित शव  को लाकर पुलिस थाना गौरझामर के सामने बीच सडक पर रखकर चक्का जाम कर दिया और कार चालक संतोष आठया के हत्यारो को शीघ गिरफ्तार करने परिवार को न्याय व आर्थिक मदद देनेकी मांग करने  लगे  नारे बाजी व बढते लोगो के हूजूम को देख पुलिस थाना गौरझामर के नवागत टीआई नासिर फारुखी ने सूझ बूझ के साथ  समझाइश देकर लोगो को संतुष्ट कराते हुए चक्काजाम समाप्त कराया और शव का  अंतिम संस्कार हेतु रवाना किया लोगो ने कथित हत्याकाण्ड पर से शीघ ही पर्दा हटाने व हत्यारो को शीघातिशीघ गिरफ्तार करने  की मांग एस पी सागर से की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।