पवई।बिना किसी डिग्री के बने डॉक्टर धड़ल्ले से चला रहे क्लीनिक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पवई ।थाना से कुछ ही कदम की दूरी पर विश्वास क्लीनिक नाम से एक डॉक्टर विजय विश्वास क्लीनिक संचालित कर रहे हैं,जो पवई में चर्चा का विषय बना हुआ है, जब कुछ मीडिया कर्मियों द्वारा क्लीनिक के संचालक डॉक्टर विजय विश्वास से क्लीनिक संचालित करने के वैध दस्तावेज मेडिकल डिग्री,साथ ही रखी हुई दवाइयां को रखने के दस्तावेजों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं है साथ ही बताया कि वह पश्चिम बंगाल के हैं अमानगंज में अभ्यास के बाद पवई में क्लीनिक संचालित करने आए हैं,जब इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत भदोरिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जाएगी,यदि क्लीनिक अवैध है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि बिना डिग्री धारी डॉक्टर कितने दिनों तक क्लीनिक संचालित कर पाते हैं।रिपोर्टर राम सिंह पवई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?