पवई ।शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में कम्प्यूटर ऑन डिमांड एजुकेशन प्रारम्भ*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पवई ।डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शासकीय पोलिटेक्निक माहाविद्यालय पवई में आयुक्त तकनीकी शिक्षा भोपाल के न निर्देशानुसार “कंप्यूटर ऑन डिमांड एजुकेशन” नामक अभिनव कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आम नागरिकों को कम्प्यूटर शिक्षा में दक्ष बनाना है ताकि वे वर्तमान डिजिटल युग की आवश्यकताओं को समझ सकें और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
इस कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री पुष्पेंद्र गौतम, एवं सहायक के रूप में श्री दीपचंद अहिरवाल, श्रीमती रमा सोनी, श्रीमती ज्योत्सना पटेल, और श्री प्रशांत कुमार द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों को बेसिक कम्प्यूटर, इन्टरनेट का प्रयोग, सीजिटल लाइब्रेरी की जानकारी, कोडिंग की जानकारी, पायथन एवं सी प्लस जैसी कम्प्यूटर की भाषाओं की जानकारी देना है, इसके अलावा संक्षेप में हार्डवेयर में आने वाली समस्याएँ एवं उनके त्वरित समाधान के बारे में भी बताया जाएगा। साइबर सुरक्षा और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने की तकनीक के बारे में भी विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 05:00 बजे से 06:00 बजे तक शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई के अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब में होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ न केवल अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलेगा, बल्कि आम नागरिकों और संस्था के बाहर के दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए भी यह एक सुनहरा अवसर है। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है और सीटें सीमित हैं। इच्छुक प्रतिभागी महाविद्यालय के कार्यालयीन समय 10:30 से शाम 05:00 बजे तक कम्प्यूटर ब्रांच  में संपर्क कर रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?