पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के नेतृत्व में पूरी रात चला सघन ‘कांबिंग गश्त’ अभियान, 287 मामलों में वैधानिक कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सागर पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई

सागर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं प्रत्यक्ष नेतृत्व में दिनांक 29-09-2026 की रात्रि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन ‘कांबिंग गश्त’ अभियान चलाया गया।

कांबिंग गश्त के दौरान जिले के 600 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमों ने पूरी रात सक्रिय रहकर वारंटियों, फरार आरोपियों, गुंडा/हिस्ट्रीशीटर एवं निगरानी अपराधियों की चेकिंग के साथ-साथ संदिग्ध स्थानों, होटल, ढाबों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच एवं दबिश की।

वारंटियों एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई

अभियान के दौरान वारंटियों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करते हुए—

  • 64स्थाई वारंट तामील किए गए
  • 204 गिरफ्तारी वारंट में गिरफ्तारी की गई
  • धारा 170 BNSS के तहत 15 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।
  • गंभीर प्रकरणों में फरार 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • इस प्रकार वारंट एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध पर्ची तामील सहित व्यापक वैधानिक कार्रवाई की गई।

गुंडा एवं हिस्ट्रीशीटरों की सघन चेकिंग

कांबिंग गश्त के दौरान 328 गुंडा/हिस्ट्रीशीटर एवं निगरानी अपराधियों की भौतिक रूप से चेकिंग की गई। पुलिस टीमों द्वारा उनकी वर्तमान गतिविधियों, आवागमन एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।

इसके साथ ही 183 होटल, ढाबों एवं संदिग्ध स्थानों पर औचक दबिश देकर सघन जांच की गई।

अवैध गतिविधियों पर भी कसा शिकंजा

अभियान के दौरान अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 04 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब जब्त की गई। साथ ही यातायात एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की गई। थाना खुरई क्षेत्र में धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई सहित कांबिंग गश्त के दौरान कुल 287 मामलों में ठोस वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया पूरी रात रहे फील्ड में

कांबिंग गश्त अभियान की विशेषता यह रही कि पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया स्वयं पूरी रात फील्ड में रहकर जिलेभर की गश्त एवं कार्रवाई की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस टीमों की गतिविधियों का जायजा लेते हुए मौके से ही लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा यह सुनिश्चित किया कि अभियान प्रभावी एवं परिणाममूलक ढंग से संचालित हो।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री नरेंद्र सोलंकी, नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिले के सभी एसडीओपी भी पूरी रात अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस टीमों के साथ गश्त एवं कार्रवाई की निगरानी करते रहे।

इस सामूहिक एवं समन्वित कार्रवाई से जिलेभर में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया।

पुलिस का स्पष्ट संदेश—अपराधियों को नहीं मिलेगा कोई अवसर

पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने कहा कि सागर जिले में शांति, सुरक्षा एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों, फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध इस प्रकार के सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?