महाशक्ति स्वरूपा बड़ी खेर के दरबार मे हजारों किलोमीटर दूर से आते हैं दर्शनार्थी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुरखी से नंदकिशोर भार्गव की रिपोर्ट

सुरखी के नवदुर्गा शक्ति पीठ पर माता का वैभव निराला
भारतवर्ष ही नहीं विश्व की आदि अनंत शक्ति जगत जननी जगदंबे मां बड़ी खेर के मंदिर स्थल पर पहुंचने मात्र से दीन दुखियों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं व उन्हें सुख समृद्धि प्रदान होती है मां आदि अनंत शक्ति ब्रह्मांड का पालन करने वाली जल थल वायु अग्नि सभी में निवास करने वाली तीनों लोगों की स्वामिनी मां जगजननी जगत स्वरूपा बड़ी खेर माता नव शक्ति नौ रूपों में विराजमान बड़ी खेर शक्तिपीठ नवदुर्गा धाम सुरखी का वैभव निराला ही प्रतीत होता है नगर परिषद सुर्खी के पठा रोड स्थित छोटी पहाड़ी के परिसर में भक्तों का तांता लगा हुआ है वैसे तो प्रति दिवस यहां दूर-दूर से भक्त आते हैं और मां के दर्शन लाभ ले रहे हैं लेकिन नवरात्रि की पावन बेला पर माता के श्रृंगार दर्शन के लिए हजारों किलोमीटर दूर से भक्त मां का आशीर्वाद लेने आ पहुंच रहे हैं मां जगदंबे के श्री मंदिर पर प्रति दिवस नए-नए स्वरूपो मे शृंगार दर्शन हो रहे हैं पूरे 9 दिवस तक मां जगदंबे की रात्रि कालीन श्रृंगार आरती व प्रातः कालीन श्रृंगार आरती में भक्त अपनी मनोकामना लेकर पहुंच रहे हैं और मां जगदंबे का आशीर्वाद ग्रहण कर रहे हैं मंदिर परिसर के पास ही घट खपर जवारे बोए गए हैं व माता का चंदेवा सजाया गया है और इस दिवाले में भी दूर-दूर से भक्त पहुंच कर घट खपर लगवा रहे हैं और प्रति दिवस होने वाली जवारे पूजन आरती में सम्मिलित हो रहे हैं यह स्थल सागर संभागीय मुख्यालय से महज 32 किलोमीटर की दूरी पर नर्मदा पथ और प्राचीन रानगिर शक्तिपीठ के मार्ग में स्थित है जहां शुगम रास्ते फोर लाइन 44 कॉरिडोर से सहूलियत पूर्वक टू व्हीलर फोर व्हीलर और यात्री वसो के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?