सागर पुलिस द्वारा बण्डा में सागर गोल्ड नाम की नकली अमानक शराब का निर्माण कर विक्रय करने वाले अन्तराज्यीय संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बंडा शराब मामले की बड़ी ब्रेकिंग

पुलिस द्वारा नकली शराब की बोतल बनाने में प्रयुक्त डाई मशीन, बोतल के ढक्कन सील करने वाली मशीन, 4 डाई मशीन, 11050 खाली बोतल, 250 प्लास्टिक की बोतल बनाने वाले कैप्सूल, शराब की बोतल को सील करने वाली मशीन को किया जप्त।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्य के आधार महत्तपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

सागर पुलिस द्वारा अभी तक 52 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिनमें से 37 आरोपीयों को गिरफतार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनाँक 6/9/26 को सागर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना बण्डा अंतर्गत कुछ ग्रावों में शराब के सेवन से लोगो की मृत्यु हो गई है। सूचना पर सागर पुलिस मौके पर पहुची सागर पुलिस द्वारा बण्डा में सागर गोल्ड नाम की नकली अमानक शराब का निर्माण कर विक्रय करने वाले अन्तराज्यीय संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश

पुलिस द्वारा नकली शराब की बोतल बनाने में प्रयुक्त डाई मशीन, बोतल के ढक्कन सील करने वाली मशीन, 4 डाई मशीन, 11050 खाली बोतल, 250 प्लास्टिक की बोतल बनाने वाले कैप्सूल, शराब की बोतल को सील करने वाली मशीन को किया जप्त।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्य के आधार महत्तपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
सागर पुलिस द्वारा अभी तक 52 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिनमें से 37 आरोपीयों को गिरफतार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनॉंक 6/9/26 को सागर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना बण्डा अंतर्गत कुछ ग्रावों में शराब के सेवन से लोगो की मृत्यु हो गई है। सूचना पर सागर पुलिस मौके पर पहुची घटना में आहत इलाजरत के प्रभावित गांव में निवासरत लोगों से पूछताछ की गई। उक्त मामले में थाना बण्डा एवं थाना विनायका में अपराध पंजीबद्व किये गये है।
मामला गंभीर एवं संवेदनशील होने के कारण पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन में पृथक पृथक पुलिस टीम गठित की गई, जिनके द्वारा मुखबिर तंत्र विकसित किये गये।
अपराध की विवेचना में पूर्व में गिरफतार शुद्वा आरोपी रवि लखेरा ने पूछताछ पर बताया था कि उसने मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर एवं उसके साथी आशीष साहू को नकली शराब बनाकर शराब ठेके की आड में माल खपाने की योजना बनाई गई थी। गिरफतार शुद्वा आरोपी चन्दू राजा उर्फ चन्द्रभान ने पूछताछ में बताया था कि पिछले काफी समय से शराब ठेकेदारों के संपर्क में था, जिसके कारण उसने विनायका स्थित मदिरा शराब के लाईसेसी ठेकेदार सिद्वार्थ कुशवाहा के साथ पार्टनरशिप की, वही दूसरी तरफ अवैध शराब के तस्करी में पूर्व से संलिप्त लाईसेसी ठेकेदार मनीष उर्फ यशवंत ठाकुर निवासी बण्डा से संपर्क होने एवं क्षेत्र में वर्चस्व होने के कारण बरेठी मदिरा शराब दुकान में भी अघोषित रूप से पार्टनरशिप की थी, ताकि अवैध शराब के विक्रय का काम लाईसेसी दुकान के माध्यम से आसानी किया जा सकता है।
ग्राम छापरी निवासी शिवान्जय राजपूत थाना बण्डा और इसका दोस्त रोहित पटैल निवासी पिपरिया थाना गढाकोटा पूर्व से दिनेश शिवहरे निवासी मुरैना के संपर्क में थे, शिवान्जय और रोहित ने चंदू राजा को नकली अमानक शराब बनाने का आईडिया दिया था, जिसके कारण चंदू राजा ने दिनेश शिवहरे और उसकी टीम को ग्राम ततरवारा में नकली शराब बनाने के लिए सहमति दी थी, जिससे अधिक लाभ अर्जित किया जा सके।
उक्त योजना को पूर्ण करने के लिए दिनेश शिवहरे बण्डा आया, जहॉ पर मनीष लोधी उसका पार्टनर आशीष साहू, शिवान्जय राजपूत, रोहित पटैल मिलकर ग्राम ततरवारा में नकली शराब बनाने को लेकर सहमत हुए। दिनेश शिवहरे ने अपने सहयोगी से ग्वालियर स्थित ट्रासपोर्ट के माध्यम से शराब की बोतल के रेपर प्लास्टिक की बोरी में सागर पहुचाये थे।
तत्पश्चात दिनेश शिवहरे अपने साथीयों के साथ अपनी कार से अपने छोटे भाई छोटू उर्फ ललित शिवहरे, देवेन्द्र उर्फ देवा जाटव, विक्रम जाटव, टिन्कू जाटव, लल्ला जाटव, दीपक शर्मा, सागर जाटव सभी निवासी मुरैना के साथ बण्डा आये थे। दिनेश शिवहरे ने एक वाहन में नकली शराब बनाने का सामान जिसमें खाली बोतल, ढक्कन, शराब पैक करने वाले पुठ्ठे के कार्टून, ढक्कन पैक करने वाली मशीन बुलवाई थी, जिसे चंदू राजा ने अपने घर मे रखा था। शराब बनाने में प्रयुक्त लिक्विड सागर में ट्रासपोर्ट से आया था, जिसे शिवान्जय और बलवंत ने अपनी गाडी से पायलेटिग कर पिक अप को ततरवारा लेकर पहुचाया था।
तत्त्पश्चात दिनेश शिवहरे व इसके साथीयों द्वारा ग्राम ततरवारा में चंदू राजा के घर पर नकली अमानक शराब बनाई थी। उक्त शराब की पेटीया चंदू राजा ने अपने सहयोगीयों के माध्यम लाईसेसी दुकान की आड़ में ततरवारा गांव के आसपास के गांव नौराज, गूगरा, छापरी, जगथर, बमूराभेड़ा, पाटन एवं आसपास के गांवों के कमीशनदारों को बेची थी। इसी नकली अमानक शराब के सेवन से आरोपी दिनेश शिवहरे ओर साथी देवा उर्फ देवेन्द्र जाटव गंभीर हालात होने पर तथा समझ में आ जाने पर कि दिनेश शिवहरे की हालात खराब है, बंसल हास्पिटल में अग्रिम बेहतर ईलाज के लिए लेकर आए थे। अगले दिन हालात अत्यधिक विगडने पर आरोपीयों को समझ में आ गया था कि जो शराब बनाई गई है, वह अमानक है और उनका भान्डा न फूट जाए, इसलिए उन्होने गंभीर हालात मे दिनेश शिवहरे को बंसल अस्पताल से अपनी रिक्स पर डिस्चार्ज कराकर मुरैना रवाना कर दिया था। जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई थी। तथा देवा उर्फ देवेन्द्र जाटव को आखों से दिखना बंद हो गया था।

विवेचना में पृथक टीम के माध्यम से आरोपीयों की गिरफतारी हेतु टीम ग्वालियर एवं मुरैना रवाना की गई। जहॉ पर आरोपीयों की तलाश करते हुए मुख्य आरोपी दिनेश शिवहरे के भाई ललित उर्फ छोटू शिवहरे, विक्रम जाटव, राजकुमार उर्फ लल्ला जाटव और टिन्कू जाटव निवासी मुरैना को गिरफतार कर उनसे पूछताछ करने पर राजू सेंगर और पंकज राय की प्रकरण में संलिप्त होना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल राजू सेेंगर को गिरफतार कर उसकी निशादेही से जेवरा का पुरा बहोडापुर ग्वालियर से 11,050 खाली बोतल, बाम्बे लिखी हुई एक डाई, एक प्लेन डाई, 250 प्लास्टिक की बोतल बनाने के कैप्सूल कच्ची साम्रगी विधिवत जप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल पंकज राय को गिरफतार कर उसकी निशादेही से राय कालोनी ग्वालियर थाना बहोडापुर में संचालित फेक्टरी पर दबिश देकर एक पट्टीदार 180 एमएल बोतल बनाने वाली डाई मशीन एवं एक प्लेन 180 एमएल की बोतल बनाने वाली डाई मशीन को विधिवत जप्त की गई।
विवेचना में पृथक टीम के माध्यम शराब निर्माण में प्रयुक्त लिक्विड के टासपोर्ट के संबध में पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि उक्त पांच ड्रमों को दिल्ली से सागर भेजा गया था, टीम तत्काल रवाना होकर दिल्ली पहुची जहॉ पर लॉजिस्टिक कंपनी से कैमिकल के सोर्स के बारे में मैनेजर से पूछताछ करने पर वाहन ड्राइवर के नंबर की पतारसी करके केमिकल को दिल्ली से सागर भेजने वाले त्छ केमिकल फर्म के मालिक/संचालक अनुपम गिरी पिता रामनारायण गिरी निवासी धीरज बिहार कराला नई दिल्ली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उसके द्वारा ही 5 प्लास्टिक के ड्रम के औद्योगिक स्पिरिट/ थिनर जप्त को दिल्ली से सागर ट्रासपोर्ट से भेजा जाना बताया। आरोपी अनुपम गिरी को विधिवत गिरफतार किया गया। इस तरह से नकली शराब निर्माण करने वाले अन्तराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया।
गिरफतार शुद्वा आरोपीयों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि इस तरीके की गतिविधि पूर्व में भी कई जिलों में अन्य लोगों के साथ संगठित होकर अवैध शराब निर्माण व्यापक स्तर पर किया गया है। आरोपीयों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है, तथा इनके पूर्व के साथीदारान के बारे मे जानकारी एकत्रित कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। चूकि इस गिरोह का मोटा मुनाफा का बनाने का उद्देश्य था, जिसके कारण जो भी नशीला तरल पदार्थ इन्हे आसानी से उपलब्ध होता था, उससे यह लोग नकली अमानक शराब बनाया करते थे। यह लोग ऐसे स्थानों का चयन करते थे, जहॉ पर तथाकथित साधन सम्पन्न बाहुवलीयों का दबदबा रहता था। ताकि आमजन इनकी गतिविधियों की खबर न पहुचा सके।
बारदाना सप्लाई करने वाला बंटी शर्मा पिता दस्सू शर्मा पूर्व में भी अवैध शराब फैक्टरी संचालित करने में दो जिलों में गिरफतार किया जा चुका है,
गिरफतार आरोपीयों के नाम
1 ललित उर्फ छोटू पिता काशीराम शिवहरे उम्र 36 वर्ष निवासी आदर्श कालोनी थाना बानमोर जिला मुरैना,
2 विक्रम पिता दिलीप जाटव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पमाया जिला मुरैना
3 टिन्कू उर्फ सुरेन्द्र उचोडिया जाटव पिता सोबरन जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पमाया जिला मुरैना
4 राजकुमार उर्फ लल्ला जाटव पिता राजाराम जाटव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पमाया जिला मुरैना
5 राजू सेंगर पिता प्रभुसिह सेंगर 48 वर्ष निवासी कपासी गांव तहसील डेरापुर जिला कानपुर देहात हाल निवासी गिरिराज मंदिर के पास शिव कालोनी ग्वालियर
6 पंकज राय पिता नवल किशोर राय उम्र 41 वर्ष निवासी गिरिराज मंदिर के पास शिव कालोनी ग्वालियर
7 त्छ केमिकल फर्म के मालिक/संचालक अनुपम गिरी पिता रामनारायण गिरी निवासी धीरज बिहार कराला नई दिल्ली
8 रोहित पटैल पिता वृन्दभान पटैल निवासी ग्राम पिपरिया थाना गढाकोटा

जप्त शुद्वा साम्रगी
1 पट्टीदार प्लास्टिक की 180 एमएल वाली शराब की बोतल बनाने की डाई मशीन
2 एक प्लेन प्लास्टिक की 180 एमएल वाली शराब बोतल बनाने की डाई मशीन
3 सात नाईलोन के सफेद बोरे जिसमें 11,050 प्लास्टिक की 180 एमएल वाली खाली बोतल
4 एक वाम्बे लिखी हुई प्लास्टिक की 180 एमएल वाली शराब बोतल बनाने की डाई मशीन
5 एक प्लेन प्लास्टिक की 180 एमएल वाली शराब बोतल बनाने की डाई मशीन
6 250 प्लास्टिक की बोतल बनाने के कैप्सूल (कच्ची साम्रगी)
7 900 प्लास्टिक की 180 एमएल वाली शराब बोतल
8 शराब की बोतल को सीेल करने वाली मशीन

चन्दू उर्फ चन्द्रभान पिता द्वारका सिह राजपूत निवासी ग्राम ततरवारा
क्र
थाना का नाम
अपराध क्र
धारा
1
बण्डा
32/2006
294,323,325,34 भादवि
2
बण्डा
142/2007
147,148,149,307,324 भादवि
3
बण्डा
471/2007
147,148,149,307 भादवि
4
बण्डा
229/2007
147,148,149,294,323,307,506 भादवि
5
बण्डा
188/2012
302,307,34 भादवि
6
बण्डा
167/2022
294,323,324,506,34 भादवि
7
देवरी
212/2017
457,380 भादवि
8
केसली
144/2017
457,380 भादवि
9
विनायका
98/2026
105,123,3(5) बीएनएस 49(क) अबकारी एक्ट

बंटी शर्मा पिता दस्यू शर्मा निवासी ठेहइटावली थाना सूमावली जिला मुरैना का आपराधिक रिकार्ड
क्र
थाना का नाम
अपराध क्र
धारा
1
माता बसैया मुरैना
12/2026
34(2),49(ए) अबकारी एक्ट 25/27 आर्म्स एक्ट
2
हजीरा ग्वालियर
544/2021
34(2),49(ए) अबकारी एक्ट
3
करैरा शिवपुरी
289/2025
34(2),49(ए) अबकारी एक्ट में आहत इलाजरत के प्रभावित गांव में निवासरत लोगों से पूछताछ की गई। उक्त मामले में थाना बण्डा एवं थाना विनायका में अपराध पंजीबद्ध किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?