बीना की कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे नगर पालिका के सामने बैठी धरने पर चार घंटे दिया धरना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीना
प्रोटोकॉल के उल्लंघन कर विधायक को पर्याप्त सम्मान न दिए जाने के विरोध में विधायक निर्मला सप्रे नगर पालिका परिषद के बाहर बने पार्किंग जोन में धरने पर बैठ गई।
दरअसल में नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक आज संपन्न होना थी इस बैठक में विधायक निर्मला सप्रे को भी आमंत्रित किया गया था किंतु सीएमओ इशांत धाकड़ और नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार द्वारा उन्हें बैठक में पहुंचने पर पर्याप्त सम्मान और सम्मानजनक स्थान नहीं दिए जाने से यह नाराज हो गई और कांग्रेसी पार्षदों के साथ मीटिंग से बाहर आकर धरने पर बैठ गई।
बाद में एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने विधायक को समझाइश दी किंतु उनके न मानने पर सीएमओ इशांक धाकड़ ने खेद व्यक्त किया और विधायक निर्मला सप्रे को जूस पिलाकर धरने से उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?