19 नवंबर को आयोजित होगा दीपावली मंगल मिलन समारोह*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कालापीपल दिलीप माहेश्वरी

कालापीपल। विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम भैसायगढा़ मैं देव महाराज की राडी़ में दीपावली मंगल मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित होगा उसी कि तेयारी का जायजा लेने भैसायगढा़ पहुंचे विधायक चंद्रवंशी कालापीपल विधानसभा से विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के नेतृत्व में 19 नवंबर को दीपावली मंगल मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है इसी को लेकर आज विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ग्राम भैसाया गड़ा पहुंचे जहां पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया दीपावली मंगल मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी कार्यक्रम में विशेष अतिथि रहेंगे स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार कार्यक्रम में श्री राम जानकी आश्रम सरदार नगर से महामंडलेश्वर केशव दास महाराज राघवेंद्र आश्रम से छापरी से महामंडलेश्वर महंत रघुनाथ दास काशी अन्नपूर्णा मठ से महंत शंकर पुरी महाराज मालवा माटी के संत विनोद नगर गोविंद जाने टिकोंन धाम से गुरुदेव बाबा रामदेव सेवक अरनिया कला से महंत तिलक दास महाराज मानस मर्मज्ञ श्यामस्वरूप मानवत देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक शाजापुर विधानसभा से विधायक अरुण भीमावत जिला पंचायत अध्यक्ष शाजापुर हेमराज सिंह सिसोदिया पूर्व जनपद एवं मंडी अध्यक्ष कालापीपल तेज सिंह राजपूत आदि कार्यक्रम में उपस्थित होंगे इसी की तैयारी को लेकर विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।