जिला बार एसोशियेशन के वार्षिक निर्वाचन का तीसरा चरण संपन्न
नामाकंन पत्रों की जांच व आपत्तियों का किया गया निस्तारण अनुज सिंह ठाकुर वीर रिपोर्ट ललितपुर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


ललितपुर। जिला बार भवन में जिला बार एसोसिऐशन के वार्षिक चुनाव 2024-2025 की नामांकन वापसी की प्रक्रिया के पश्चात आज चुनाव प्रक्रिया के तृतीय चरण में नामांकन पत्रों की जांच व प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार किया गया। साथ ही मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाशनारायण देवलिया एड. ने बताया कि अंतिम प्रकाशन सूची तैयार की गयी। जिसमें अध्यक्ष पद पर नेमिकुमार जैन एड., राजेश कुमार देवलिया एड., सुभाषचंद्र जैन एड., हरीराम राजपूत एड., वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रतिराम कुशवाहा एड., सुधीर कुमार श्रीवास्तव एड., उपाध्यक्ष (दो पद) पर अंतिम कुमार जैन एड., प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एड., रामअवतार राय एड., उपाध्यक्ष (एक पद) पर अर्जुन कुशवाहा एड., कमलेश सिंह लोधी एड. उर्फ के.पी., गुरूवेन्द्र सिंह चौहान एड., धर्मेन्द्र कुमार रजक एड., पंकज शर्मा एड., महासचिव पद पर भगवत प्रसाद पाठक एड. संतोष सिंह यादव एड., शम्भूदयाल शर्मा एड., हरीकृष्ण शुक्ला एड., कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार गुप्ता एड., विवेक कुमार श्रीवास्तव एड., रामकुमार वैष्णो एड., सहसचिव प्रशासन पद पर अमित रिछारिया एड., सहसचिव पुस्तकालय पद पर छोटेलाल कुशवाहा एड., सहसचिव प्रकाशन पद पर अखिलेश कुमार शर्मा एड., प्रशासनिक परिषद सदस्य (15 वर्षों से अधिक) पद पर कैलाश नारायण पुरोहित एड., देवेन्द्र कुमार शर्मा एड., प्रदीप कुमार अगरिया एड., रामगोपाल अहिरवार एड., वीरेश कुमार चौबे एड., शेख सिकन्दर एड., प्रशासनिक परिषद सदस्य (15 वर्ष से कम) पद पर अमित ग्वाला एड., लोकेश कुमार एड., प्रमोद कुमार नामदेव एड., प्रवेश कुमार शर्मा एड., प्रसन्न कुमार कौशिक एड., पुष्पेन्द्र गोस्वामी एड., प्रहलाद सिंह एड., रविकांत श्रीवास एड., हरनाम सिंह कुशवाहा एड. निर्वाचन के लिए शेष हैं। अंतिम प्रकाशन तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष जीवनधरलाल जैन एड., सदस्यगण अशोक कुमार रिछारिया एड., जयकुमार चौधरी एड., प्रकाशचंद्र जैन एड., देवेन्द्र कुमार जैन एड. के दिशा निर्देशों पर मुख्य चुनाव अधिकारी प्रकाशनारायण देवलिया एड. एवं सहचुनाव अधिकारी पवन जायसवाल एड., अजय कुमार मिश्र एड., विपिन विहारी सक्सेना एड., जी.एम हर्षे एड. एवं कैलाश नारायण एड.द्वारा सम्पन्न करायी गयी। जिला बार भवन के नोटिस वोर्ड पर प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा की गयी। चुनाव प्रक्रिया का अंतिम चरण 30 नवम्बर 2024 को सुबह 8.30 बजे से अपराह्न 2.30 तक मतदान तदोरांत 3.00 शाम से मतगणना एवं परिणाम घोषित होने तक के साथ सम्पन्न होगा। समस्त जिला बार एसोसिऐशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से चुनाव के अंतिम चरण तक शांति पूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने में सहयोग की अपेक्षा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।