संवाददाता- अमित खरे तेंदूखेड़ा
तेंदूखेड़ाः क्षेत्र के प्रतिष्ठित आदिवासी ग्राम दिलहरी के यादव परिवार की होनहार बेटी ने आदिवासी क्षेत्र सहित संपूर्ण तेंदूखेड़ा क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए एमपीपीएससी की परीक्षा में चयनित होने के साथ यह सिद्ध कर दिया है, कि यदि लगन और लक्ष्य दोनों निश्चित हो तो मंजिल अपने आप पास आ जाती है। दिव्या यादव ने एम पी पीएस सी 2021 में चयन हुआ है उन्हें विकास खंड शिक्षा अधिकारी मोहखेड़ा जिला छिंदवाड़ा में पदस्थापना का आदेश मिला है।


