बीना/ विधायक निर्मला सप्रे जी द्वारा स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



बीना,  बीना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हित्रौद, पंचायत छायनकाछी, ग्राम सलिता, ग्राम जुगपुरा और पिपरासर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन आज विधायक निर्मला सप्रे जी द्वारा किया गया।

ग्राम हित्रौद में 65 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र और सुनील महाराज जी के घर से तालाब की ओर 12.30 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

इसके अतिरिक्त, पंचायत छायनकाछी के ग्राम सलिता में 5 लाख रुपये की लागत से रूमाल यादव के घर से बैजनाथ यादव के घर की ओर सीसी सड़क और ग्राम जुगपुरा में 5 लाख रुपये की लागत से किशोरी के घर से रामसेवक के घर की ओर सीसी सड़क निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।

बीना विधानसभा क्षेत्र के पिपरासर में 6.65 लाख रुपये की लागत से ग्राम भूट में दयाराम के घर से पुटटूलाल लोधी के घर की ओर सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?