चाचौड़ा -चाचौडा के पूर्व विधायक आदरणीय लक्ष्मण सिंह जी( छोटे राजा ) ने नकली दवाइयां के खिलाफ ठोकी ताल पूर्व विधायक ने समस्त क्षेत्र की जनता से अपील की है कि जिस प्रकार नकली दवाइयों का व्यापार फलफूल रहा है, बड़ी संख्या में मरीज इसका शिकार हो रहे हैं कई लोगों की जान तक चली गई है, इसे रोकना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह जी ने सभी नागरिक बंधुओं से अपील है कि हम सब मिलकर, राजनीति से ऊपर उठकर राघौगढ़ में एक विशाल रैली निकालकर स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन दें, इस गंभीर विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित हो और नकली दवाइयों का व्यापार पूरी तरह से बंद हो। एवं सरकार नकली दवाइयां को बनाने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसके लिए विधायक महोदय ने सभी नगरवासीयो से इन नकली दवाई बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ रैली में शामिल होने की अपील की है उन्होंने कहा है कि जल्द ही हम तारीख का भी ऐलान कर देंगे ।चाचौड़ा से संवाददाता चंद्र मोहन नामदेव


