बंडा।अल्प प्रवास पर बंडा पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बंडा। छतरपुर से भोपाल जातें समय भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह  एवं प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा कुछ समय के लिए बंडा में मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा के निवास पर रुक कर कार्यकर्ताओं से भेंट की एवं मंडल अध्यक्ष द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल हुए। इस अवसर पर बंडा विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी का बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया ।  प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा को पुनः मंडल अध्यक्ष बनने पर फूलमाला पहनकर शुभकामनाएं दी एवं विगत कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष ही भाजपा की पहचान है। भाजपा पार्टी अपनी प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करती है। भाजपा में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता सबसे अंतिम पंक्ति में बैठा कार्यकर्ता ही भाजपा का सबसे श्रेष्ठ कार्यकर्ता होता है । कार्यक्रम में बंडा विधानसभा क्षेत्र की समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?

Hi

*कुंभकरण की नींद बड़ी या जल संसाधन विभाग की लापरवाही और हठ* *पर्वत सिंह राजपूत* रायसेन/वर्तमान समय में गेहूं की फसल के लिए खेत खाली हैं और गेहूं बुबाई हेतु खेतों की जुताई चालू है परंतु जो किसान डैम और नहरों पर निर्भर हैं उनके सामने गेहूं की फसल बोने की समस्या उत्पन्न होने वाली है क्योंकि डैमो से निकलने वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचता है वो नहरें जर्जर अवस्था में पड़ी है ! जबकि इस मामले में पिछले कई महीनो में कई बार रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जी ने भी विभाग को निर्देशित किया था कि किसानों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाए परंतु लगता है जल संसाधन विभाग कलेक्टर से बड़ा हो गया है क्योंकि अभी तक नहरों की साफ सफाई नहीं हुई है जिससे कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। चाहे वह अमरावद डैम हो चाहे बनछोड़ डैम हो चाहे सोडारा डैम हो सभी डेमो के नहरों की हालत खराब है! एक दो जगह देखने में आया है नहरों मे साफ सफाई कराई जा रही है जबकि कई नहरे और उनके ऊपर अंडर पास ऐसे हैं जो टूटे हुए हैं और उनसे पानी लीकेज हो रहा है जबकि 1 नवंबर तक डैम के द्वारा नहरों को दुरुस्त करके पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही की वजह से अभी तक नहरों में पानी सप्लाई नहीं हो सका है। ना तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ लेने को तैयार है और ना ही जल संसाधन अधिकारी।जब जिला मुख्यालय पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ऐसी उदासीनता देखने को मिल रही है और नहरों के यह हाल है तो सोच सकते हैं कि पूरे जिले की स्थिति क्या होगी। जबकि नहरों की शिकायतों हेतु विभाग से लेकर कलेक्टर तक किसानों ने शिकायत की है और कई जगह 181 पर शिकायत की गई है! परंतु मजबूर और परेशान किसानों की सुनने वाला शायद कोई नहीं।