देवास पीपलरावा। प्रतिमाओं को रथ पर बैठाकर नगर भ्रमण करवाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



देवास पीपलरावां। मालीपुरा राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को भगवान की प्रतिमाओं को रथ में विराजित कर बैंडबाजे के साथ नगर भ्रमण करवाया। शोभायात्रा में बजरंग अखाड़े के पहलवान करतब दिखाते तथा डीजे पर नाचते युवा व सिर पर कलश धारण कर महिलाएं चल रही थी। ढोल की थाप पर नाचती घोड़ियां, तलवार घुमाती बालिकाएं व बाहुबली हनुमान आकर्षण का केंद्र थे।पं ओमप्रकाश शास्त्री के आचार्यत्व में यजमान के रूम में समाज के 15 दंपत्ति भगवान के विग्रह की अगुवाई कर रहे थे। बुधवारिया बाजार में शहर काजी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने,तथा मिठीकुंडी पर सत्यनारायण नाहर परिवार, मुकाती परिवार, राठौर समाज, रविदास मित्रमंडल, बस स्टैंड पर पार्षद मोनू भावसार, श्रीराम मार्केट में आनंद पाटीदार, महेश माइकल, तथा इतवारिया बाजार में विहीप बजरंग दल ने यात्रा का स्वागत किया। त्रिकाल मित्र मंडल व पवन मुकाती ने फलाहार तथा पूर्व नप अध्यक्ष प्रभुशंकर राठौर व धर्मेन्द्र राठौर ने चाय का वितरण किया। पुजारी भगवानदास वैरागी, यशवंत नेहरू, राजेन्द्र बागवान,पार्षदद्वय मुकेश बागवान व शेखर यादव , हिमांशु खत्री,  अरुण मकवाणा, सुभाष गोयल सहित शाजापुर,आगर, देवास , सोनकच्छ, पोलाय, उज्जैन, भौंरासा, से बड़ी संख्या में आए समाज जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?