भिण्ड 31 जुलाई 2026/

मेरा युवा भारत (माय भारत) केंद्र, जिला भिण्ड द्वारा जैन महाविद्यालय भिण्ड में आयोजित “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत 2026” कार्यक्रम युवाओं के उत्साह, रचनात्मकता एवं सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायी संगम बन गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन सत्र में जैन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अतुल श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी श्री अजय सक्सेना, माय भारत युवा स्वयंसेवक चयन समिति के सदस्य श्री हरेन्द्र जाटव तथा जिला युवा अधिकारी माय भारत भिण्ड श्री आशुतोष साहू ने युवाओं को नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्लैम पोएट्री, वाद-विवाद, पेंटिंग, नारा लेखन, शॉर्ट फिल्म/रील, समूह नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें जिलेभर के विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एसडीओपी श्री रविन्द्र वास्कले रहे। इस अवसर पर मुख्य विधिक सहायता अधिकारी श्री हनुमंत बोहरे, प्राचार्य जैन महाविद्यालय श्री अतुल श्रीवास्तव एवं जिला युवा अधिकारी माय भारत भिण्ड श्री आशुतोष साहू ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए सुश्री सलोनी जैन, सुश्री आकांक्षा जैन एवं श्री कृष्ण कुमार ‘चिराग’, स्लैम पोएट्री के लिए डॉ. सुनील त्रिपाठी ‘निराला’, डॉ. गजेन्द्र सिंह कुशवाह एवं डॉ. परमार सिंह, शॉर्ट फिल्म/रील प्रतियोगिता के लिए श्री मनोज जैन, श्री रविन्द्र शर्मा एवं श्री राज चौरसिया, वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए प्रो. इकबाल अली, श्री श्रवण पाठक एवं श्रीमती प्रीति व्यास, तथा नृत्य प्रतियोगिता के लिए श्री शिवप्रताप सिंह भदौरिया, श्रीमती रेखा भदौरिया एवं श्री गौरव श्रीवास्तव निर्णायक रहे। प्रतियोगिताओं में स्लैम पोएट्री में अंशिका मिश्रा प्रथम, बॉबी वाल्मीकि द्वितीय एवं विकास सिंह तृतीय रहे।
नारा लेखन में संजना भदौरिया प्रथम, तनु भदौरिया द्वितीय एवं हिमेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में नुखिल सिंह प्रथम, रोहित जाटव द्वितीय तथा पुष्पेन्द्र सिंह तृतीय रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में भूपेन्द्र चौहान प्रथम, शिवम परिहार द्वितीय एवं श्रीकृष्ण बुधौलिया तृतीय रहे। शॉर्ट फिल्म/रील प्रतियोगिता में भूपेन्द्र उपाध्याय एवं टीम प्रथम, श्रेया शिवहरे एवं टीम द्वितीय तथा अश्विनी सिंह एवं टीम तृतीय स्थान पर रही। समूह नृत्य प्रतियोगिता में शिव शक्ति डांस अकादमी एवं टीम विजेता रही, जबकि नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में निखिल श्रीवास्तव एवं टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का विश्वास व्यक्त किया। यह आयोजन युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को राष्ट्रहित में दिशा देने की दृष्टि से अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।





