
तेंदूखेड़ा – तेंदूखेडा अंतर्गत ग्राम रमपुरा एन एच 45 मे स्थित अमलतास बेयर हाऊस मे 5 फरवरी दर्मियानी रात अज्ञात चोरो द्वारा गार्ड के रहने वाले कमरे के गेट का दरबाजा बंद कर बेयर हाऊस के 70 कट्टी मूंग को छोटा हाथी मे भरकर चोरी कर ले जाने की सूचना पर थाना तेंदूखेडा मे अपराध क्र 52/2025 धारा 331 (4), 305 बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना हाईवे तथा रोड़ मे लगे सी सी टी व्ही फुटेज तथा तकनीकी माध्यमों से पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप जानकारी प्राप्त हुयी कि आरोपी राहुल उर्फ शैलेश चौरसिया पिता सुरेश चौरसिया, उम्र 26 साल, निवासी आमगांव के द्वारा घटना कारित की गयी है। आरोपी को गिरफ्त में लेने का प्रयास किया गया किंतु वह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु मुखविर तंत्र को सक्रीय किया गया जिस पर आरोपी को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी। आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और उसके साथ अन्य 03 साथी भागवेन्द्र मेहरा, कल्लू उर्फ राजकुमार पटेल, मुकेश दुवे के साथ मिलकर चोरी करना बताया तीनो आरोपी की तलाश करने पर सकुनत से फरार है। राहुल द्वारा रूकवारा गांव के पास तथा सी सी टी व्ही फुटेज मे आये वाहन को राहुल से बरामद किया गया। राहुल द्वारा चोरी की गई मूंग को चारो लोगो ने आपस मे बांट ली गयी थी। आरोपी राहुल के कब्जे की 19 कट्टी मूंग को राहुल ने रूकवारा गांव की झाडियों में छिपाकर रखा था जिसे उसकी निशादेही पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। शेष फरार चल रहे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जावेगा । वेयर हाउस में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्त में लेने में उप निरी गजराज सिंह, आरक्षक कर्मवीर, आरक्षक हेमन्त लोधी, आरक्षक संजय ठाकुर, सायबर आरक्षक हेमन्त वाडिबा, आरक्षक लखन लाल अहिरवार, आरक्षक नारायण मराबी, आरक्षक अवधेश लोधी की उल्लेखनीय भूमिका रही है।संवाददाता अमित खरे तेंदूखेड़ा

