देवास पीपलरावां । शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय धंधेड़ा में 1 अप्रैल मंगलवार को विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन कर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य ्पुस्तकें वितरित की गई । वहीं छात्र-छात्राओं को विशेष मध्यान भोजन कराया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक अरुण कुमार धाकड़ ने किया एवं आभार शिक्षका श्रीमती प्रियंका व्यास ने माना ।
इस अवसर पर अतिथि शिक्षक देवराज जायसवाल, शिप्रा पोलाया और मध्यान भोजन संचालक सोनू नायक आदि स्कूली बच्चे उपस्थित थे ।



