धामनोद/कुएं की मोटर हो रही है चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धामनोद/धार ग्राम सुंदरेल झाकुड़ सहित आसपास के ग्रामों के खेतों के कुएं में लगी पानी की मोटर लगातार चोरी हो रही पुलिस को जानकारी देने के बाद भी कोई चोर नहीं पकड़ा जबकि चोरियां बढ़ गई लगातार घटना होने से किसानों ने भारतीय किसान संघ के बैनर तले  एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी संतोष दूधी को सोपा इस ज्ञापन में बताया कि ग्राम शुंद्रेल  झाकुर्ड डोंगरगांव बगड़ी पूराआदि ग्रामों में सिंचाई करने वाली विद्युत मोटर लगातार चार माह से चोरियां हो रही है इन चार माह में करीब 50 किसानों की विद्युत मोटर चोरी हो गई जिसकी सूचना पुलिस थाना धामनोद पर चोरी के समय दी जातीरही परंतु आज तक ना चोरों को पकड़ा गया और ना ही चोरी पर कोई अंकुश लग पाया है ऐसा लग रहा है कि पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए कोई भी प्रयास नहीं कर रही जिससे चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है और चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं उन्होंने बताया कि एक विद्युत मोटर की कीमत करीब 35000 रुपए के लगभग होती है और लगाने और अन्य खर्च अलग होता है विगत वर्ष बारिश मेंसे कई किसानों की फसल की चौपट हो गई वह मोटर चोरी से किसानों पर अलग से आर्थिक भार लग रहा है उन्होंनेअभी तक  22 किसानों के नाम की लिस्ट दी जिनकी विगत 20 दिनों में मोटर चोरी हुई और उन्होंने चेत्री देकर कहा कि अगर चोरियों पर अंकुश नहीं लगा तो क्षेत्र के किसान अघोषित आंदोलन और राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने पर मजबूर होंगे जिसको जवाबदारी प्रशासन की रहेगी ज्ञापन की कापी कलेक्टर एसपी और एसडीएम और तहसीलदार को भी दी गई   इस अवसर पर भारतीयकिसान संघ के अध्यक्ष दिनेश पटेल लोभी राम यादव शिवजी पांडव अरुण पाटीदार लोकेश पाटीदार विष्णु पाटीदार गज्जू राठौर दीपक भूत नारायण पटेल हिरदाराम पटेल और इस ज्ञापन का वचन वरिष्ठ कृषक राधेश्याम कसरावदिया ने वाचन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
What is the capital city of France?