17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपीयो को मंगलवार बीना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी को पीड़िता के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस ने नए बस स्टैंड से किशोरी को दस्तयाब किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी के खिलाफ धारा 366 (ए), 376(2) (एन), पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की, जिसे गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय राजपूत, एसआइ कविता द्विवेदी, एसआइ कमल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजा दांगी, अजय सिंह राजपूत, लोकेन्द्र यादव, यशवंत राजपूत, मकुल शुक्ला, सतीश शमा की अहम भूमिका रही।



